सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाएगी भाजपा Gorakhpur News

भाजपा की बैठक में तय किया गया कि सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलायाय जाएगा।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 11:45 AM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 01:47 PM (IST)
सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाएगी भाजपा Gorakhpur News
सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाएगी भाजपा Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के दायरे में आने वाले सभी दस जिलों के एनजीओ प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को पार्टी के बेनीगंज कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में तय किया गया कि सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के अभियान चलाने की जरूरत पर चर्चा की गई। बैठक में वक्‍ताओं ने कहा कि सरकारी योजनाओं को जन-जन पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को आम लोेगों के बीच काम करना होगा।

जिला संयोजकों से हुई चर्चा

एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. अशोक नागर ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी जिलों में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया और एक-एक कर सभी जिलों के संयोजकों के साथ संगठन की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठ के लोग सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएं सरकारी योजनाएं

क्षेत्रीय संयोजक महेश उमर ने कहाकि केंद्र व प्रदेश की सरकार जनता के लिये विभिन्न योजनाएं चला रही है, हम सभी एनजीओ के माध्यम से सरकार की योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश सह संयोजक सुनील जैन ने भी संघटन के विस्तार व कार्यों को लेकर सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

बैठक में यह रहे शामिल

संचालन डॉ. संगम द्विवेदी ने किया। आभार ज्ञापन क्षेत्रीय सह संयोजक तोशिबा आनंद ने किया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव सहित सभी जिलों, मंडलों के संयोजक व सह संयोजक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी