वर्चुअल रैली को ऐतिहासिक बनाने को भाजपाइयों ने कसी कमर, वार रूम में तब्‍दील हुआ BJP कार्यालय Gorakhpur News

24 जून को होने वाली भाजपा की जनसंवाद वर्चुअल रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 23 Jun 2020 11:12 AM (IST) Updated:Wed, 24 Jun 2020 07:08 AM (IST)
वर्चुअल रैली को ऐतिहासिक बनाने को भाजपाइयों ने कसी कमर, वार रूम में तब्‍दील हुआ BJP कार्यालय Gorakhpur News
वर्चुअल रैली को ऐतिहासिक बनाने को भाजपाइयों ने कसी कमर, वार रूम में तब्‍दील हुआ BJP कार्यालय Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। आगामी 24 जून की शाम 4:45 बजे आयोजित होने वाली जनसंवाद वर्चुअल रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में इसे लेकर आइटी योद्धाओं ने पूरी तैयारी कर ली है। पार्टी का बेनीगंज स्थित क्षेत्रीय कार्यालय रैली के वार रूप के रूप में तब्दील हो गया है। 

रैली के सह प्रचार प्रमुख बृजेश राम त्रिपाठी ने बताया कि आइटी विभाग के क्षेत्रीय संयोजक मुरली मनोहर चौरसिया की टीम की ओर से अबतक दो लाख लोगों को लिंक का मैसेज भेजा जा चुका है। वर्चुअल पोस्टर से लोगों को जुडऩे की अपील की जा रही है। पार्टी नेतृत्व ने 20 से 25 लाख लोगों को जोडऩे का लक्ष्य निर्धारित किया है। 20 हजार लोग वीडियो कॉन्फ्रेंङ्क्षसग के जरिए जुड़ेंगे। टीवी एवं यूट््यूब के माध्यम से कार्यक्रम की देखने की योजना बनाई गई है।

रैली के संचालन के लिए बनाई गई टीम

वर्चुअल रैली के संचालन के लिए एक टीम का गठन किया गया है। भाजपा संगठनात्मक क्षेत्र के सभी 12 जिलों में कार्यक्रम प्रमुख बनाए गए हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने हर बूथ से 50-50 लोगों को जोडऩे का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया है। गोरखपुर क्षेत्र में कुल 25650 बूथ हैं। सभी जनप्रतिनिधियों, मोर्चों, प्रकल्पों, प्रकोष्ठों एवं प्रदेश सरकार के नामित आयोग, बोर्डों के सदस्यों को रैली के लाइव कार्यक्रम से जुडऩे और जोडऩे का लक्ष्य पहले ही दिया जा चुका है।

कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर रैली को करेंगे संबोधित

जनसंवाद रैली को केंद्र सरकार के कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर संबोधित करेंगे। सोमवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने पदाधिकारियो के साथ बैठक कर रैली की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा, क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप शुक्ला, विश्वजीताशु  आशू, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी, मुरली मनोहर चौरसिया आदि मौजूद रहे।

सहेजे गए भाजयुमो कार्यकर्ता

वर्चुअल जनसंवाद रैली को सफल बनाने के लिए सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ता भी सहेजे गए। मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े ने ऑनलाइन तैयारी बैठक कर कार्यकर्ताओं से रैली को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। बैठक में जितेंद प्रताप राव, प्रदीप शुक्ला, रितेश सिंह , आशुतोष सिंह , विद्यामणि सिंह, अश्वनी यादव, शशि राव, राजू राजभर, सत्यम साहनी, हिमांशु श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी