सुनील बंसल ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश, सक्रिय रहने की दी नसीहत Gorakhpur News

UP भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह पहले अपने कार्यक्षेत्र का सामाजिक और राजनीतिक अध्ययन करें और फिर संगठन विस्तार के लिए कार्य करें।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 15 Mar 2020 03:23 PM (IST) Updated:Sun, 15 Mar 2020 08:31 PM (IST)
सुनील बंसल ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश, सक्रिय रहने की दी नसीहत Gorakhpur News
सुनील बंसल ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश, सक्रिय रहने की दी नसीहत Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह पहले अपने कार्यक्षेत्र का सामाजिक और राजनीतिक अध्ययन करें और फिर संगठन विस्तार के लिए कार्य करें। संगठन का विस्तार करते हुए समाज के हर वर्ग तक पहुंचना उनकी जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रतिस्पर्धा की संस्कृति विकसित करके प्रयास की पराकाष्ठा तक पहुंचना होगा। सुनील बंसल रविवार को रानीडीहा के इंद्रप्रस्थ लान में गोरखपुर संगठनात्मक क्षेत्र के सभी 286 मंडलों के मंडल प्रभारियों की कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर

महामंत्री संगठन ने कहा कि बेहतर कार्य करने के लिए अपने कार्य क्षेत्र का अध्ययन करना बेहद जरूरी है। ऐसा करने ही हम अपनी संगठनात्मक कमजोरियों और कमियों को जान सकेंगे। उन्होंने निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर देते हुए कहा कि अभी हजार से अधिक बूथ ऐसे हैं, जहां हमारे सक्रिय कार्यकर्ता नहीं है। ऐसे बूथों पर सक्रियता बढ़ाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है क्योंकि हमें प्रदेश के सभी वोटरों तक हर हाल में पहुंच बनाना ही है। संदीप बंसल ने कहा कि भाजपा सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी पार्टी है। इस समय संगठन में 42 प्रतिशत पदाधिकारियों का ओबीसी, महिला और एससी होना, इसका सबूत है।

नियमित बैठकों का आयोजन कराएं मंडल प्रभारी

संगठनात्मक बदलाव की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अब क्षेत्रीय पदाधिकारी मंडल प्रभारी बनाया जा रहा है, जिला पदाधिकारियों को सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी दी जा रही है और मंडल पदाधिकारी बूथ प्रभारी बनाए जा रहे हैं। अब जरूरत है सक्रियता को और बढ़ाने की। उन्होंने कहा कि मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी है कि वह नियमित बैठक का आयोजन करें और सप्ताह में कम से कम चार दिन मंडल में प्रवास जरूर करें। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन रत्नाकर आदि मौजूद रहे।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी होगी भाजपा की भागीदारी

प्रदेश महामंत्री संगठन ने बताया कि इस बात त्रिस्तरीय पंचायत में चुनाव में भी भाजपा अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगी। इसके लिए प्रभारियों को नियुक्ति की जाएगी। प्रभारियों को उनकी जिम्मेदारी बताने के लिए तीन से सात अप्रैल के बीच कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने संगठन स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की भी जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी