तीसरे दिन भी नहीं मिला भाजपा नेता का सुराग

तीन दिन पहले रहस्यमय ढंग से गायब भाजपा के मिठवल मंडल उपाध्यक्ष दिलीप चौरसिया का सुराग अब तक नहीं मिल सका है। पुलिस की जांच-पड़ताल में यह बात सामने आई है कि घटना के दिन आखिरी लोकेशन उनका सहज जन सेवा केंद्र पर मिला है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 11:45 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 11:45 PM (IST)
तीसरे दिन भी नहीं मिला भाजपा नेता का सुराग
तीसरे दिन भी नहीं मिला भाजपा नेता का सुराग

सिद्धार्थनगर : तीन दिन पहले रहस्यमय ढंग से गायब भाजपा के मिठवल मंडल उपाध्यक्ष दिलीप चौरसिया का सुराग अब तक नहीं मिल सका है। पुलिस की जांच-पड़ताल में यह बात सामने आई है कि घटना के दिन आखिरी लोकेशन उनका सहज जन सेवा केंद्र पर मिला है। वहां से फिर उनका पता नहीं चला। जांच पड़ताल देर से शुरू होने पर भी बांसी पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं। बुधवार शाम को दिलीप मिठवल स्थित सहज जनसेवा केंद्र पर लगे सीसीटीवी में शाम 5.10 बजे देखे गए हैं। यहां से वह मिठवल बाजार पर ही स्थित पवन चौरसिया की दुकान पर गए, जहां से उनकी बाइक मांगी और करीब साढ़े पांच बजे वह यहां से तिलौली के लिए गोरा पचपेड़वा मार्ग से होकर निकले। उनके न मिलने से स्वजन बदहवास हैं।

घर पहुंच ढांढस बधाने वाले पार्टी माननीयों व पदाधिकारियों से उनका एक आग्रह होता हमारे दिलीप को खोजवा दीजिए साहब। गायब हुए दिलीप की खोज में पुलिस, एसओजी व क्राइम ब्रांच की टीम गुरुवार दोपहर से ही जुटी हुई है। एक-एक पल की निगरानी आइजी व पुलिस कप्तान कर रहे हैं। वह श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि का 44 हजार पांच सौ किन- किन कार्यकर्ताओं से लेकर जमा करने जा रहे थे, एसओजी व क्राइम ब्रांच की टीम इस पर भी पूछताछ कर रहीं है। एक पदाधिकारी से उसी दिन उन्होंने ग्यारह हजार रुपये लिए थे। घटना के दिन ही दिलीप गांव के एक व्यक्ति की नई बाइक की खरीदारी में भी शामिल रहे हैं। व्यस्त सड़क हाईवे की पटरी पर दिलीप का मिला पर्स, मोबाइल, बेल्ट व चप्पल आदि सामान गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे ही लोगों को क्यों दिखाई पड़ा।

गहनता से जांच करने का मुख्यमंत्री का निर्देश: विधायक डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह शुक्रवार सुबह 11 बजे लापता भाजपा के मिठवल मंडल उपाध्यक्ष दिलीप चौरसिया के बांसी कोतवाली के ग्राम नैडीहवा पहुंचे। दिलीप की मां व पत्नी को रोता देख उन्हें ढांढस बंधाया और कहा इस प्रकरण पर मुख्यमंत्री जी भी काफी दुखी हैं। उन्होंने गहनता से जांच का पुलिस प्रशासन को खुद निर्देश दे रखा है।

गायब नेता के मामले में पुलिस ने दो को उठाया

सिद्धार्थनगर: भाजपा के मिठवल मंडल के उपाध्यक्ष दिलीप चौरसिया के रहस्यमय ढंग से गायब होने के मामले में पुलिस टीम ने शुक्रवार को दो लोगों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए उठाया है। सूत्रों का कहना है कि संदिग्ध होने पर दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। भाजपा नेता बुधवार को घर से श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एकत्र रूपये को जमा करने निकले थे। इसके पश्चात उनका पता नहीं चल पा रहा है। उन्हें खोजने के लिए पुलिस व एसओजी की टीमें लगाई गईं हैं। पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही सत्यता सबके सामने होगा।

chat bot
आपका साथी