क्षेत्रीय अध्‍यक्ष ने कहा-अटल की सूचना क्रांति से प्रेरित है भाजपा Gorakhpur News

सहजनवां के सरैया में भाजपा के अटल आइटी सेंटर का उद्घाटन किया गया। यह सूचनाओं के संग्रह सूचनाओं के आदान-प्रदान अभियान व कार्यक्रमों की निगरानी जैसे कार्यों का संचालन करेगा।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Wed, 26 Feb 2020 01:30 PM (IST) Updated:Wed, 26 Feb 2020 01:30 PM (IST)
क्षेत्रीय अध्‍यक्ष ने कहा-अटल की सूचना क्रांति से प्रेरित है भाजपा Gorakhpur News
क्षेत्रीय अध्‍यक्ष ने कहा-अटल की सूचना क्रांति से प्रेरित है भाजपा Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। भाजपा नेतृत्व वाली अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने सूचना क्रांति के क्षेत्र में काफी काम किया और युवाओं को तकनीकी का महत्व बताया। उसी से प्रेरित होकर भाजपा प्रत्येक जिले में अटल आइटी सेंटर खोल रही है। यहां से पार्टी सोशल मीडिया का संचालन, आंकड़ों का विश्लेषण और सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के साथ ही अभियान की भी निगरानी करेगी। यह बातें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने कही। वह सहजनवां के सरैया में भाजपा के अटल आइटी सेंटर का उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

पार्टी को मिलेगी मजबूती

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा. सत्येंद्र सिन्हा ने कहा कि आइटी सेंटर की स्थापना से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी और युवा वर्ग को भी इसके माध्‍यम से जोड़ा जाएगा। उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता समर्पित होकर राष्‍ट्र निर्माण में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रदेश का पहला आइटी सेंटर गोरखपुर में

भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में सबसे पहला अटल आइटी सेंटर गोरखपुर जिले में खोला गया। यह सेंटर सूचनाओं के संग्रह, सूचनाओं के आदान-प्रदान, अभियान व कार्यक्रमों की निगरानी आदि जैसे कार्यों का संचालन करके पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा। संचालन डा. आरडी सिंह ने किया। इस अवसर पर रामजियावन मौर्य, क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप शुक्ल, सबल सिंह, मनोज शुक्ल, छोटे लाल मौर्य, शेषमणि त्रिपाठी, जगदीश चौरसिया, राजाराम कन्नौजिया, ब्रह्मा नंद शुक्ल, मनोज सिंह, राम उजागिर शुक्ल, मंजू सिंह, अभिमन्यु मौर्य, नरेंद्र शुक्ल, दिलीप यादव, धर्मराज गोंड, शिवचरन प्रसाद, राम प्रकाश चौरसिया, सत्यव्रत त्रिपाठी, गोपाल गुप्ता, परशुराम शुक्ल, राम प्रताप सिंह, राम प्रकाश यादव, लालजी यादव, विनय गुप्ता, अभिषेक त्रिपाठी, राम सेवक सिंह, आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी