विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus: संतकबीर नगर में एक और संक्रमित मिला, एक ही परिवार के 21 सदस्य कोरोना पॉजिटिव Santkbir Nagar News

By Pradeep SrivastavaEdited By:
Published: Mon, 04 May 2020 10:51 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 04 May 2020 07:22 PM (GMT+05:30)

Coronavirus संतकबीर नगर में देवबंद से आए 25 वर्षीय छात्र की चाची भी कोरोना पॉजिटिव निकली।

Coronavirus: संतकबीर नगर में एक और संक्रमित मिला, एक ही परिवार के 21 सदस्य कोरोना पॉजिटिव Santkbir Nagar News
Coronavirus: संतकबीर नगर में एक और संक्रमित मिला, एक ही परिवार के 21 सदस्य कोरोना पॉजिटिव Santkbir Nagar News

संत कबीरनगर, जेएनएन। देवबंद से आए 25 वर्षीय छात्र की चाची भी कोरोना पॉजिटिव निकली। तीन मई की देर रात आई जांच रिपोर्ट से यह पता चला है। एक ही परिवार में देवबंद के छात्र समेत 21 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। रेड जोन में आने वाले इस जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य महकमें के अधिकारियों की सांसें फूल रही हैं। लोगों में कोरोना के प्रति भय बढ़ता जा रहा है।

लगातार मिले केस

जनपद में सबसे पहले 15 अप्रैल को दुधारा थानाक्षेत्र के चोरहा गांव के 71 वर्षीय जमाती कोरोना पॉजिटिव निकले थे। ये मरकज-दिल्ली से आए थे। चोरहा गांव को हाॅटस्पाॅट घोषित कर दिया गया था। इसके बाद 23 अप्रैल को देवबंद से आए नगर पंचायत मगहर के शेरपुर रेहरवा मोहल्ले का 25 वर्षीय छात्र कोरोना पॉजिटिव निकला था। इस मोहल्ले को भी हाॅटस्पाॅट घोषित कर दिया गया था। वहीं 25 अप्रैल को इस मोहल्ले के देवबंद के छात्र के परिवार के पिता, चाचा, बुआ समेत 18 सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले थे। 25 अप्रैल को ही बघौली ब्लाक के तिलाठी गांव का 27 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव निकला था। यह युवक मुंबई से ट्रक से गांव आया था।

हाॅटस्पाॅट घोषित हुआ पूरा गांव

इस गांव को भी हाॅटस्पाॅट घोषित कर दिया गया था। इसके इतर 27 अप्रैल को आई जांच रिपोर्ट में देवबंद के छात्र की भाभी भी कोरोना पॉजिटिव निकली थीं। 03 मई की जांच रिपोर्ट में इस छात्र की चाची भी कोरोना पॉजिटिव निकली। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. एके सिन्हा ने कहा कि कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जरुरी कदम उठाए जा रहे है। आम जनमानस से लाॅकडाउन का पालन करते हुए सुरक्षा के उपायों पर अमल करने का अनुरोध किया जा रहा है।