मुंबई में रन-वे से फिसला विमान, रद हुई गोरखपुर से मुंबई की उड़ान Gorakhpur News

गोरखपुर से मुंबई जाने के लिए 130 यात्री आए हुए थे। यात्रियों को पता चला कि उड़ान अचानक बंद हो गई। इससे काफी परेशानी हुई।

By Edited By: Publish:Wed, 03 Jul 2019 04:30 AM (IST) Updated:Wed, 03 Jul 2019 09:49 AM (IST)
मुंबई में रन-वे से फिसला विमान, रद हुई गोरखपुर से मुंबई की उड़ान Gorakhpur News
मुंबई में रन-वे से फिसला विमान, रद हुई गोरखपुर से मुंबई की उड़ान Gorakhpur News
गोरखपुर, जेएनएन। यहां से मुंबई जाने वाले विमान के रद हो जाने से यात्रियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। दर असल मुंबई में भारी बारिश का असर मंगलवार को गोरखपुर में भी देखने को मिला। मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर पानी भरने से शाम पाच बजे गोरखपुर से मुंबई जाने वाले स्पाइस जेट के विमान की उड़ान रद कर दी गई। इसके चलते यात्रियों को ट्रेन और बसों का सहारा लेना पड़ा। मालूम हो कि मुंबई में लगातार बारिश हो रही है।
इसका असर यह है कि सोमवार की शाम जयपुर से मुंबई जा रहा विमान लैंडिंग करते समय मुंबई एयरपोर्ट के रन-वे से फिसल गया था। इसको देखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने शाम सात बजे के बाद मुंबई आने वाले विमानों को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। मौसम की खराबी के चलते मंगलवार को स्पाइस जेट का दूसरा विमान गोरखपुर नहीं पहुंचा। इसके चलते शाम पांच बजे की गोरखपुर से मुंबई की उड़ान रद कर दी गई। बुधवार की उड़ान मौसम पर निर्भर होगी।
परेशान यात्रियों का हंगामा मंगलवार की शाम गोरखपुर से करीब 130 यात्रियों को मुंबई जाना था। उड़ान रद होने से परेशान यात्रियों ने कुछ देर हंगामा भी किया, लेकिन मौसम की खराबी की बात सामने आने पर लोग मान गए। पहले विमान ने भरी उड़ान, दूसरी रद स्पाइस जेट के दो विमान रोजाना गोरखपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरते हैं। दोपहर 2.30 बजे मुंबई से गोरखपुर आने वाले विमान ने मंगलवार को भी उड़ान भरी। मौसम खराब होने की वजह से शाम की दूसरी उड़ान रद करनी पड़ी।
chat bot
आपका साथी