सामूहिक विवाह समारोह में एक दूजे के हुए 2503 जोड़े

कुशीनगर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री ने वैवाहिक बंधन में बंधे जोड़ों को आशीर्वाद दिया इस मौके पर वैदिक मंत्रों की ध्वनि पंडाल में गूंजती रही मौलवियों ने जहां मुस्लिम कन्याओं निकाह पढ़ाया वहीं बौध धर्म के मानने वाले लोगों की भी बेटियों का विवाह हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 11:23 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 11:23 PM (IST)
सामूहिक विवाह समारोह में एक दूजे के हुए 2503 जोड़े
सामूहिक विवाह समारोह में एक दूजे के हुए 2503 जोड़े

कुशीनगर : जिला मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क में सोमवार का दिन जनपदवासियों के लिए खास रहा। एक साथ जब 2503 जोड़ों के विवाह के कार्यक्रम की शुरुआत हुई तो पूरा पंडाल वैदिक मंत्रों से गूंज उठा। 60 आचार्यों ने हिन्दुओं व बौद्ध धर्म के 10 धर्मगुरुओं ने अपनी रीति से लोगों की शादी कराई। 10 मौलवी ने मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया।

इस आयोजन में 2242 जोड़े हिदू, 138 मुस्लिम व 122 बौद्ध शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवदंपती को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंच से तीन मुस्लिम समेत 11 दंपती को प्रमाण पत्र व पुष्प गुच्छ देकर आत्मीय संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि श्रमिकों के लिए 18 योजनाएं चलाई जा रही है। पारदर्शी तरीके से इसका लाभ श्रमिकों को मिल रहा है। श्रमिक काम के लिए आज यहां तो कल वहां होते हैं, ऐसे में उनके बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए हर मंडल मुख्यालय पर अटल आवासीय विद्यालयों की स्थापना की जा रही है।

इसके बाद मुख्यमंत्री मंच से नीचे उतरे और सीधे पंडाल में गए और नवदंपती से कुशल क्षेम पूछे, सभी को भरोसा दिया कि सरकार उनके साथ है। नगर पालिका पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने सीएम को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की, ब्लाक प्रमुख विशाल सिंह, प्रमुख शशांक दूबे, प्रमुख विध्यवासिनी श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनधि सुधीर राव ने मोमेंटम देकर स्वागत किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, विधायक रजनीकांत मणि (कुशीनगर), पवन केडिया (हाटा), जटाशंकर त्रिपाठी (खड्डा), गंगा सिंह कुशवाहा (फाजिलनगर), गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह, बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, यूपी स्टेट एग्रो इंडस्ट्रियल कार्पोरेशन के उपाध्यक्ष जगदीश मिश्र, देवरिया-कसया सहकारी बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्र, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह वाल्मीकि, भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रेम चंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष धनन्जय तिवारी, मीडिया प्रभारी सूर्य प्रकाश शुक्ल उर्फ चिटू शुक्ल, नीरज तिवारी, दीपक सिंह, उप श्रमायुक्त अमित कुमार मिश्र, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनीष कुमार सिंह, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी