भगत सिंह युवाओं के प्रेरणास्रोत : बृजेश

गोरखपुर : अमर शहीद भगत सिंह युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। जिस उद्देश्य के लिए उन्होंने बलिदान दिया, वह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Mar 2017 02:29 AM (IST) Updated:Thu, 23 Mar 2017 02:29 AM (IST)
भगत सिंह युवाओं के प्रेरणास्रोत : बृजेश
भगत सिंह युवाओं के प्रेरणास्रोत : बृजेश

गोरखपुर : अमर शहीद भगत सिंह युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। जिस उद्देश्य के लिए उन्होंने बलिदान दिया, वह उद्देश्य आज भी समीचीन है। तत्कालीन राष्ट्रीय हितों की अनदेखी करने वाले तत्वों का विरोध उन्होंने असेंबली में बम फेंक कर किया था। उसी तरह आज राष्ट्रीय एकता व अखंडता की अनदेखी करने वाले राष्ट्रद्रोहियों से सख्ती से निपटने की आवश्यकता है।

यह बातें बृजेश त्रिपाठी ने कही। वह भगत सिंह के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को बेतियाहाता स्थित भगत सिंह की मूर्ति पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। सभा अखिल भारतीय क्रांतिकारी संघर्ष मोर्चा व गुरुकृपा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित थी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के अलावा अमर शहीद राजगुरु व सुखदेव को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर हरिनारायण धर दूबे, अखिलेश त्रिपाठी, प्रेमनाथ सिंह, डा. धर्मेंद्र सिंह, दीपक चौहान, रत्नेश पांडेय, राजेश शाही, आशीष पांडेय, जितेंद्र शुक्ला, प्रदीप त्रिपाठी, घनश्याम पांडेय, राजकमल सोनकर, राघवेंद्र प्रताप सिंह, रमेश त्रिपाठी, विवि छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलदेव त्रिपाठी व रामेंद्र प्रताप चंद आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी