राजस्व संग्रह अमीन के चुने गए पदाधिकारी

गोरखपुर: राजस्व संग्रह अमीन संघ की जिला इकाई का चुनाव सोमवार को द्विवार्षिक अधिवेशन में हुआ। निवर्तम

By Edited By: Publish:Tue, 17 Jan 2017 01:25 AM (IST) Updated:Tue, 17 Jan 2017 01:25 AM (IST)
राजस्व संग्रह अमीन के चुने गए पदाधिकारी
राजस्व संग्रह अमीन के चुने गए पदाधिकारी

गोरखपुर: राजस्व संग्रह अमीन संघ की जिला इकाई का चुनाव सोमवार को द्विवार्षिक अधिवेशन में हुआ। निवर्तमान जिलाध्यक्ष मदन मोहन पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष वेदप्रकाश त्रिपाठी और चुनाव अधिकारी रमेश सिंह की देखरेख में कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ भवन में हुए चुनाव में पृथ्वीनाथ गुप्त अध्यक्ष, गामा प्रसाद यादव उपाध्यक्ष, दीपचंद पांडेय मंत्री, हरेंद्र दूबे व भोला यादव संगठन मंत्री, आशीष शाही कोषाध्यक्ष और आशीष नायक अंकेक्षक चुने गए। इस मौके पर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष नीलकंठ धर दूबे, मंत्री जगदीश प्रसाद, निवर्तमान मंत्री अंबरीश त्रिपाठी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव, अमरनाथ यादव, बृजेश श्रीवास्तव, कलेक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष हरिनारायण पांडेय, मंत्री कृष्ण कुमार गौतम, बलदाऊ सिंह, अवधेश राय, संजीव गुप्ता, अशोक पांडेय, सुभाष चंद्र उपाध्याय, अल्ताफ हुसैन, पुन्नीलाल, तहसीलों के अध्यक्ष व मंत्री मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी