जयंती पर निकली सम्राट अशोक की शोभायात्रा

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : कुशवाहा, काछी, मौर्य हितकारिणी समिति के तत्वावधान में सम्राट अशोक की जयंत

By Edited By: Publish:Tue, 19 Apr 2016 01:41 AM (IST) Updated:Tue, 19 Apr 2016 01:41 AM (IST)
जयंती पर निकली सम्राट  अशोक की शोभायात्रा

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : कुशवाहा, काछी, मौर्य हितकारिणी समिति के तत्वावधान में सम्राट अशोक की जयंती पर उनकी शोभायात्रा सोमवार को धूमधाम से निकाली गई। सम्राट अशोक व भारत माता की झाकी लोगों की आकर्षण का केंद्र थी।

मियां बाजार से शुरू हुई शोभायात्रा नखास चौक, बक्शीपुर, घासीकटरा, निजामपुर, इलाहीबाग होते हुए तिवारीपुर स्थित एक मैरेज हाल में पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर वक्ताओं ने सम्राट अशोक के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा कर उनके आदर्शो का भारत बनाने पर बल दिया। साथ ही सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर किशोरचंद्र कुशवाहा, लक्ष्मण कुशवाहा, अनूप कुशवाहा, बासदेव कुशवाहा, अमरनाथ कुशवाहा, अमित कुशवाहा, रामअधार मौर्य, जय प्रकाश कुशवाहा, इं. अशोक कुमार कुशवाहा व रमेश कुशवाहा आदि का सक्रिय सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी