तेरह साल का सबसे गर्म नवंबर

जागरण संवाददाता, गोरखपुर: नवंबर-2015 का मौसम कई मामलों में अप्रत्याशित रहा। शुरुआत में ही इसके संक

By Edited By: Publish:Mon, 30 Nov 2015 08:27 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2015 08:27 PM (IST)
तेरह साल का सबसे गर्म नवंबर

जागरण संवाददाता, गोरखपुर:

नवंबर-2015 का मौसम कई मामलों में अप्रत्याशित रहा। शुरुआत में ही इसके संकेत मिलने लगे थे। माह की शुरुआत ही अपेक्षाकृत गर्म रही और नवंबर के दूसरे हफ्ते तक अधिकतम तापमान लगातार 30 डिग्री सेल्सियस (डिसे) के ऊपर बना रहा। इस दौरान 3 नवंबर को जब तापमान 32.8 डिसे पर पहुंचा तो 13 साल का रिकार्ड भी टूट गया।

पश्चिमी विक्षोभ जो अमूमन दिसंबर-जनवरी में आता है। वह नवंबर के शुरुआत से ही नियमित अंतराल पर आ रहा है। 5 दिसंबर को एक और विक्षोभ पश्चिमोत्तर भारत में सक्रिय होगा। मालूम हो कि विक्षोभ आने के पहले अधिकतम तापमान में 2-3 डिसे की वृद्धि होती है और इसके गुजरने के बाद इतनी ही कमी आती है। इसकी वजह से होने वाली बारिश के बाद शबाब पर आने के बाद ठंड धीरे-धीरे समाप्त भी हो जाती है। इस माह के तापमान में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव की एक प्रमुख वजह ये भी रही।

सिर्फ अधिकतम ही नहीं न्यूनतम के लिहाज से भी मौसम अप्रत्याशित रहा। अमूमन नवंबर के अंतिम हफ्ते में न्यूनतम तापमान 10 डिसे के नीचे जाता है, पर इस साल पूरे नवंबर भर ऐसा नहीं हुआ। 22 नवंबर को न्यूनतम तापमान रहा 12.5 डिसे। यही इस माह का सबसे कम तापमान रहा। वर्ष 2013 से अब तक के आंकड़ों पर गौर करें तो यह अब तक सर्वाधिक न्यूनतम तापमान है।

----------

आगे भी गुल खिला सकता है मौसम

जाते-जाते भी मौसम के संकेत अप्रत्याशित होने का ही है। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 28.6 एवं 17.6 डिसे रहा। वर्ष 2014 में यह 25.6-13.4। 2013 में 27.6-13.9 और 2012 में 27.8-8.8 डिसे रहा। 5 दिसंबर को आने वाले विक्षोभ के मद्देनजर हाल के दिनों में तापमान कमोबेश ऐसे ही रहेगा। तराई के इस इलाके में सर्दी के लिए अभी प्रतीक्षा करनी होगी।

-----------

2003 से अब तक जब न्यूनतम

तापमान 12 डिसे के ऊपर रहा

तारीख/माह/साल न्यूनतम

22 नवंबर 2015 12.8

11 नवंबर 2007 12.4

7 नवंबर 2004 12.1

(स्रोत मौसम विभाग। तापमान डिसे में)

-----------

chat bot
आपका साथी