देवरिया में 13 साल की बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म, क्षेत्र में तनाव

देवरिया में 13 साल की बालिका के साथ दो युवकों ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। घटना की सूचना के बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्‍थति है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 11 Nov 2020 11:31 AM (IST) Updated:Thu, 12 Nov 2020 07:29 AM (IST)
देवरिया में 13 साल की बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म, क्षेत्र में तनाव
देवरिया में घर में घुसकर दो युवकों ने नाबालिग से दुष्‍कर्म किया। - फाइल फोटो

देवरिया, जेएनएन। देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात 13 साल की बालिका के साथ दो युवकों ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद बालिका की हालत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुचाया गया। दो समुदाय का मामला होने के चलते गांव में पुलिस गश्त कर बढ़ा दी गई है।

घर में घुसकर किया दुष्‍कर्म

गांव की एक बालिका अपने कमरे में सोई थी, जबकि उसकी मांं अपने कमरे में और पिता बाहर सोए थे। रात को गांव के दो युवक पहुंच गए और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के बेहोश होने के बाद आरोपित फरार हो गए। काफी देर बाद इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को हो पाई। परिवार के सदस्य इलाज के लिए बालिका को अस्पताल पहुंचाया, साथ ही पुलिस को जानकारी दी। मौके पर इंस्पेक्टर अश्वनी राय बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ बुधवार की सुबह पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि गांव में तनाव जैसी कोई बात नही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

तनाव की सूचना पर पहुंची पुलिस

आरोपित व पीड़िता के दो समुदाय के होने के चलते गांव में तनाव जैसी स्थिति बनने लगी। इसकी जब जानकारी गौरीबाजार पुलिस को हुई तो इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार राय बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। उन्‍होंंने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने इस मामले में आरोपित बताए जा रहे दोनों के परिवार के सदस्यों को हिरासत में ले लिया है। फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई जगहों पर दबिश दी है। लेकिन अभी वह पुलिस के हाथ नहीं लग सके हैं। घटना के बाद आरोपित दोनों आरोपितों के मोबाइल बंद हो गए हैं। जिसके चलते पुलिस को उनका लोकेशन नहीं मिल पा रही है।

पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। टीमें लगी है, जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में कोई तनाव की स्थिति नहीं है। फिलहाल पुलिस गांव की गतिविधि पर नजर रख रही है। - अंबिका राम, सीओ, रुद्रपुर। 

घर में सो रही युवती पर चाकू से हमला

उधर, संतकबीर नगर के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रात घर में सो रही युवती को एक युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया। युवती के चिल्लाने पर पहुंचे लोगों ने आरोपित को पकड़कर बेलहर पुलिस को सौंप दिया। भेड़ौरा-पिकौरा गांव निवासी युवती के स्वजनों ने बेलहर पुलिस की दी गई तहरीर में लिखा है कि बेचू नाम का युवक उनके घर में घुस आया। उसने चारपाई पर सोई उनकी बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी