युग निर्माण के लिए अखंड जप

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : गायत्री परिवार के तत्वावधान में गंगा दशहरा के दिन गुरुवार को गायत्री ज

By Edited By: Publish:Fri, 29 May 2015 02:01 AM (IST) Updated:Fri, 29 May 2015 02:01 AM (IST)
युग निर्माण के लिए अखंड जप

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : गायत्री परिवार के तत्वावधान में गंगा दशहरा के दिन गुरुवार को गायत्री जयंती आस्था व श्रद्धा के साथ मनाई गई। गायत्री शक्तिपीठ राजघाट पर अखंड जप व यज्ञ का आयोजन किया गया। लोक मंगल के लिए श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं।

कार्यक्रम की शुरुआत सूर्योदय के साथ ही पूजन-अर्चन व देव आवाहन के बाद अखंड जप से हुई, जप सूर्यास्त तक चलता रहा। कुल 170 लोगों ने सामूहिक जप किया जिसमें महिलाओं की संख्या सर्वाधिक थी। महिला मंडल की नायक कुसुम यादव व पुरुष श्रद्धालुओं के नायक जेपी द्विवेदी थे। इसके बाद यज्ञ शुरू हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं। गंगा दशहरा होने के नाते गंगा मंत्रों से भी आहुतियां डाली गई। यज्ञ का संचालन विवेकानंद शर्मा, मुनिजी व राजेंद्र बहादुर सिंह ने किया। सभी कार्यक्रम उप जोन प्रभारी अशोक कुमार सिंह व लेखाधिकारी विक्रम सिंह यादव की देखरेख में हुए। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।

chat bot
आपका साथी