नगर निगम ने लोगों को मुसीबत में डाला

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : नगर निगम द्वारा शहर की दो प्रमुख सड़कों पर महीनों से क्रास नाला बनाया जा र

By Edited By: Publish:Thu, 23 Oct 2014 11:01 PM (IST) Updated:Thu, 23 Oct 2014 11:01 PM (IST)
नगर निगम ने लोगों को मुसीबत में डाला

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : नगर निगम द्वारा शहर की दो प्रमुख सड़कों पर महीनों से क्रास नाला बनाया जा रहा है। नाला निर्माण में हो रही देरी के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।

शहर के विश्वविद्यालय चौक पर दो महीने से नाला निर्माण का काम चल रहा है। एक ओर जहां चौक पर जाम के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। नाला निर्माण की गति धीमी होना भी जाम की प्रमुख समस्या बन रही है। इसी तरह डीवीएनपीजी कालेज के सामने भी नाला निर्माण महीने भर से चल रहा है। आधी सड़क घिरने से अक्सर यहां गाड़ियों की लंबी कतारें लग जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी