गोंडा से अयोध्या के बीच मेला स्पेशल

By Edited By: Publish:Fri, 25 Jul 2014 01:59 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jul 2014 01:59 AM (IST)
गोंडा से अयोध्या के बीच मेला स्पेशल

गोरखपुर : अयोध्या में लगने वाले सावन झूला मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने गोंडा से अयोध्या के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह के अनुसार 7 से 13 अगस्त के बीच गोंडा-मनकापुर-अयोध्या के बीच 14 फेरों में 2 जोड़ी गाड़ियां चलाई जाएंगी। 05080 स्पेशल गोंडा से रात 10.30 बजे से चलकर रात 12.30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। 05079 अयोध्या से रात 12.55 बजे से चलकर 3.35 बजे गोंडा पहुंचेगी। इसके अलावा 05078 स्पेशल गोंडा से दिन के 1.45 बजे से चलकर 2.25 बजे मनकापुर पहुंचेगी। 05077 स्पेशल मनकापुर से 11.45 बजे चलकर 12.45 बजे गोंडा पहुंचेगी। इसके अलावा 55001/55002 गोरखपुर-अयोध्या-गोरखपुर और 54239/54240 मनकापुर-अयोध्या-मनकापुर सवारी गाड़ियों में साधारण द्वितीय श्रेणी के तीन-तीन अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी