नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन, 24 घंटे बाद शुरू हुई तौल

खरगूपुर गोंडा।एक किसान की दबंगई के कारण चौबीस घंटे गन्ने की तौल बंद रही।चीनी मिल कर्मियों के काफी मशक्कत के बाद तौल शुरू हो पाई।मामला बलारपुर चीनी मिल अन्तर्गत गन्ना क्रय केंद्र बलुआ ककरा की है। यहां गुरुवार को एक दबंग किसान लाइन में न लगकर जबरदस्ती तौल कराने का प्रयास करने लगा।जिसका दर्जनों किसानों ने विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।जिससे शुक्रवार को दोपहर तक गन्ना तौल ठप रहा।किसानों के प्रदर्शन की सूचना पर चीनी मिल के सी डी ओ रवींद्र प्रताप सिंह व सत्यजीत सिंह मौके पर पहुंचे।जहां दबंग किसान की ट्रॉली को हटवाकर गन्ना तौल शुरू करवाया।प्रदर्शन करने वाले किसान राजेंद्र वर्मालाखन शुक्ल श्याम नरायन यादवराकेश गोस्वामीपुत्तन तिवारीगुड्डू श्रीवास्तवनिबरे वर्माशिवराम वर्मानकछेद शुक्ल ने बताया कि केंद्र के पास रहने वाले किसान आये दिन दबंगई करते रहते हैं।सी डी ओ श्री सिंह ने बताया कि अगर पुन इस प्रकार की हरकत की गई तो उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Mar 2020 10:11 PM (IST) Updated:Sat, 21 Mar 2020 06:05 AM (IST)
नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन, 24 घंटे बाद शुरू हुई तौल
नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन, 24 घंटे बाद शुरू हुई तौल

गोंडा: दबंगई के कारण 24 घंटे गन्ने की तौल बंद रही। चीनी मिल कर्मियों के काफी मशक्कत के बाद तौल शुरू हो पाई। मामला बलरामपुर चीनी मिल अन्तर्गत गन्ना क्रय केंद्र बलुआ ककरा का है। यहां गुरुवार को एक दबंग लाइन में न लगकर जबरदस्ती तौल कराने का प्रयास करने लगा। इसका कई किसानों ने विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। इससे शुक्रवार की दोपहर तक गन्ना तौल ठप रही। किसानों के प्रदर्शन की सूचना पर चीनी मिल के सीडीओ रवींद्र प्रताप सिंह व सत्यजीत सिंह मौके पर पहुंचे। दबंग की ट्रॉली को हटवाकर गन्ना तौल शुरू कराई गई। प्रदर्शन करने वाले किसान राजेंद्र वर्मा, लाखन शुक्ल, श्याम नरायन यादव, राकेश गोस्वामी, पुत्तन तिवारी, गुड्डू श्रीवास्तव, निबरे वर्मा, शिवराम वर्मा, नकछेद शुक्ल ने बताया कि केंद्र के पास रहने वाले लोग आए दिन दबंगई करते रहते हैं। चीनी मिल के सीडीओ ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी