पुलिस लाइन में बनेगा ओपेन जिम, ताकि फिट रहें जवान

धनंजय तिवारी गोंडा पुलिस कर्मियों की फिटनेस की समस्या आए दिन सामने आ रही है। अनियमित दि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 10:59 PM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 10:59 PM (IST)
पुलिस लाइन में बनेगा ओपेन जिम, ताकि फिट रहें जवान
पुलिस लाइन में बनेगा ओपेन जिम, ताकि फिट रहें जवान

धनंजय तिवारी, गोंडा : पुलिस कर्मियों की फिटनेस की समस्या आए दिन सामने आ रही है। अनियमित दिनचर्या को इसकी मुख्य वजह माना गया है। बीते दिनों मंडल स्तर पर अधिक वजन वाले पुलिस कर्मियों की खोज की गई थी। पुलिस कर्मियों को फिट रखने के लिए अब पुलिस लाइंस में ओपेन जिम (व्यायामशाला) खोलने की योजना है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिम में पुलिस कर्मियों को विभिन्न जानकारी दी जाएगी। साथ ही खानपान के टिप्स भी विशेषज्ञ देंगे।

24 घंटे की ड्यूटी व अनियमित खानपान से अधिकांश पुलिसकर्मी स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहे हैं। शरीर का वजन अधिक होने के साथ-साथ मधुमेह, हृदय सहित अन्य रोग से ग्रसित होते रहते हैं। परेड तो होती है लेकिन, नियमित व्यायाम न होने के कारण पुलिसकर्मी अस्वस्थ रहते हैं। पुलिस लाइन समेत जिले में दो हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। बीते माह मंडल स्तरीय एक कार्यशाला हुई थी। इसमें 300 से अधिक उपनिरीक्षक व पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया था। विशेषज्ञ की उपस्थिति में सभी की तौल व स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें 200 से अधिक कर्मी सामान्य से अधिक वजन के पाए गए। वहीं कई कर्मी विभिन्न रोगों से ग्रस्त भी मिले। अब पुलिस लाइन में ओपेन जिम खोलने की तैयारी है। माना जा रहा है कि इससे पुलिसकर्मियों को व्यायाम करने का एक स्थल मिलेगा और प्रशिक्षक भी मौजूद रहेंगे। पुलिस लाइन परिसर स्थित मैदान में ओपेन जिम खोलने के लिए सामानों की आपूर्ति शुरू हो गई है।

एसपी के बोल

- पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि ओपेन जिम खुलने से पुलिसकर्मियों की सेहत में सुधार होगा। नियमित व्यायाम का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही विशेषज्ञों द्वारा खानपान की सलाह भी पुलिसकर्मियों को दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी