युवक ने लगाई फांसी, मौत

गोंडा कोतवाली क्षेत्र ग्राम घुनाही निवासी राजेश यादव (22) ने रविवार की भोर में आत्महत्या कर ली। घटना की वजह के बारे में पुलिस जानकारी करने का प्रयास कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 10:49 PM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 10:49 PM (IST)
युवक ने लगाई फांसी, मौत
युवक ने लगाई फांसी, मौत

गोंडा: कोतवाली क्षेत्र ग्राम घुनाही निवासी राजेश यादव (22) ने रविवार की भोर में आत्महत्या कर ली। घटना की वजह के बारे में पुलिस जानकारी करने का प्रयास कर रही है।

मृतक का भाई राजेंद्र यादव रविवार को जब कमरे में गया तो छत में लगे हुक के सहारे रस्सी से राजेश का शव देखकर वह हतप्रभ रह गया। उसने शोर मचाया, जिस पर अन्य परिवारजन पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। राजेंद्र का कहना है कि चार भाइयों में वह उनका सबसे छोटा भाई था। वह नशा अधिक करता था। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिह ने बताया कि वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। किसी के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी