कामयाबी पर सम्मानित किए गए सत्य प्रकाश

ढोंढेपुर के किसान सत्यप्रकाश तिवारी ने शीघ्र प्रजाति के गन्ना उत्पादन में प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 10:25 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 10:25 PM (IST)
कामयाबी पर सम्मानित किए गए सत्य प्रकाश
कामयाबी पर सम्मानित किए गए सत्य प्रकाश

गोंडा : गन्ना उत्पादन में अव्वल तरबगंज के किसान सत्य प्रकाश तिवारी शुक्रवार को सम्मानित किए। सिविल लाइन स्थित कार्यालय में जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह ने माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। जिला गन्ना अधिकारी ने कहा कि वर्ष 2019-20 के लिए ढोंढेपुर के किसान सत्यप्रकाश तिवारी ने शीघ्र प्रजाति के गन्ना उत्पादन में प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। ये जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि समय से तैयारी व ट्रेंच विधि से बोआई के कारण उत्पादन में इजाफा हुआ है। वह स्वयं खेती में उनका मार्गदर्शन कर रहे थे। औसतन एक मीटर में 22 गन्ने का उत्पादन हुआ है। इस मौके पर प्रभारी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अब्दुल आजाद अंसारी, इंद्रमणि पांडेय, हरिश्चंद्र मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी