स्नान-दान संग खिचड़ी भोज, मंदिरों में दर्शन को उमड़ी भीड़

अवसर पर श्रद्धालुओं ने पसका में सरयू-घाघरा के संगम में डुबकी लगाई। शहर के दुखहरणनाथ मंदिर, हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजन-अर्चन का दौर पूरे दिन चलता रहा। खिचड़ी भोज आयोजित कर प्रसाद वितरित किया गया। लोगों ने स्नान-दानकर पुण्य अर्जि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 11:39 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 11:39 PM (IST)
स्नान-दान संग खिचड़ी भोज, मंदिरों में दर्शन को उमड़ी भीड़
स्नान-दान संग खिचड़ी भोज, मंदिरों में दर्शन को उमड़ी भीड़

गोंडा: मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पसका में सरयू-घाघरा के संगम में डुबकी लगाई। शहर के दुखहरणनाथ मंदिर, हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजन-अर्चन का दौर पूरे दिन चलता रहा। खिचड़ी भोज आयोजित कर प्रसाद वितरित किया गया। लोगों ने स्नान-दानकर पुण्य अर्जित किया।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर द्वारा दुखहरण नाथ मंदिर पर खिचड़ी वितरण किया गया। नगर अध्यक्ष राजेंद्र ¨सह, रंजीत बाबा, संतोष ¨सह, दिनेश निषाद, विकास जायसवाल आदि मौजूद रहे।

शिवदयालगंज : कटरा कुटी धाम पर समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इसमें समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, सांसद कीर्तिवर्धन ¨सह, महंत चिन्मयानंद सहित अन्य मौजूद रहे।

परसपुर : पौराणिक स्थल सूकरखेत पसका के पवित्र सरयू-घाघरा संगम तट त्रिमुहानी घाट पर कल्पवासियों समेत अन्य श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। भगवान वराह मंदिर परिसर में खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष केतकी ¨सह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ¨बदेश्वरी प्रसाद ¨सह उर्फ लाल साहब व नगर पंचायत अध्यक्ष वासुदेव ¨सह समेत अन्य लोग शामिल रहे।

खरगूपुर : भगवानदीन पुरवा में खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। ज्योतिष सेवा संस्थान व अध्यात्म आश्रम में पंचांग का वितरण आचार्य पं. राकेश तिवारी द्वारा किया गया है। भाजपा जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मधुबाला वर्मा, मयंक तिवारी, पदुमनाथ शुक्ल, संजीव गुप्त मौजूद रहे।

इटियाथोक : नवीनचंद्र तिवारी स्मारक महाविद्यालय में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। प्रांत सह संयोजक जनार्दन ¨सह ने कहा कि हमें ऊंच-नीच का भेदभाव त्यागना होगा। जिला प्रचारक अविनाश जी, शशि कुमार दुबे, मधुसूदन शुक्ला, गुड्डू तिवारी, रजनीश तिवारी, शिवपूजन उपस्थित रहे।

कटरा बाजार : स्थानीय भारतीय इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से व दुबहाबाजार में भी खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।

chat bot
आपका साथी