आम लोगों पर भारी पड़ी हक की लड़ाई

By Edited By: Publish:Thu, 18 Sep 2014 11:31 PM (IST) Updated:Thu, 18 Sep 2014 11:31 PM (IST)
आम लोगों पर भारी पड़ी हक की लड़ाई

गोंडा: गुरुवार का दिन धरना प्रदर्शनों के नाम रहा। बकाया मानेदय सहित अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार संघ के पदाधिकारियों ने गांधीपार्क से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया, वहीं ट्रेड यूनियन आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने उप श्रमायुक्त देवीपाटन मंडल के कार्यालय पर मजदूरों की समस्याओं को लेकर धरना दिया। पदाधिकारियों ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन मिलने पर ज्ञापन सौंपा। जुलूस के दौरान करीब एक घंटे तक एलबीएस चौराहे से अंबेडकर चौराहे तक आवागमन प्रभावित रहा।

डीएम को सौंपा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन

- उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष जय प्रताप सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को बकाया मानदेय दिलाने सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर गांधीपार्क से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद बकाया मानदेय दिलाने, रोजगार सेवकों को नियमित करने, पंचायतीराज विभाग में सहायक सचिव के भर्ती पर रोक लगाने, रोजगार सेवकों को अन्य योजनाओं के कार्यो में शामिल करने, मनरेगा का संचालन एनजीओ से न कराने आदि मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम अजय कुमार उपाध्याय को सौंपा। डीएम ने रोजगार सेवकों की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। जुलूस के दौरान एलबीएस चौराहे से अंबेडकर चौराहे तक करीब एक घंटे आवागमन प्रभावित रहा। ज्ञापन देने वालों में संजय, अमिरका प्रसाद विश्वकर्मा, रवींद्र कश्यप, शिवनरायन यादव, राम नरायन गौतम, ऋषि श्रीवास्तव, अरुण कुमार वर्मा, सुनील मिश्र, रवि प्रताप उपाध्याय, बृजेश कुमार शुक्ल, विवेक यादव, सतीश सिंह, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

मजदूरों के हक लिए दिया धरना

- मजदूरों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ट्रेड यूनियन आयोजित समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को उप श्रमायुक्त देवीपाटन मंडल के कार्यालय पर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए कामरेड टीकमदत्त ने कहा कि आज के बदलते राजनैतिक परिवेश में मजदूरों का शोषण बढ़ गया है, मजदूर अपना हक संगठित होकर लड़ाई के जरिये हासिल कर सकते हैं। बृजेश पांडेय ने कहा कि मनरेगा मजदूरों का पंजीकरण के नाम शोषण हो रहा है, यदि अधिकारियों ने अपनी कार्यशैली नहीं बदली तो बड़ा आंदोलन शुरु होगा। कामरेड सत्य नरायन तिवारी ने कहा कि जो मजदूर राज्य बीमा निगम के तहत आते हैं उनका बायोमैट्रिक कार्ड बनाया जाय। आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के प्रदेश संयुक्त सचिव दिलीप शुक्ल ने कहा कि मजदूरों की लड़ाई के लिए ब्लाक व जिले स्तर पर संगठित किया जायेगा। धरने को रवींद्र सिंह, राजेंद्र श्रीवास्तव, हनुमान तिवारी, पंकज श्रीवास्तव, दीपा मिश्रा, रामावती शुक्ला, कौशलेंद्र पांडेय आदि ने संबोधित किया। बाद में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन उप श्रमायुक्त बीजे सिंह को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में शुभावती, सुषमा सिंह, भोला पांडेय, रमाकांत तिवारी, गंगाराम, कृष्ण कुमार, आनंद, घनश्याम दूबे आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी