अब भौतिकी के छात्रों को नहीं सताएगी पुस्तकों की कमी

गोंडा: मुख्यालय स्थित लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में भौतिक विज्ञान से परास्नातक कक्षा में पढ़

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Sep 2018 11:45 PM (IST) Updated:Sun, 30 Sep 2018 11:45 PM (IST)
अब भौतिकी के छात्रों को नहीं सताएगी पुस्तकों की कमी
अब भौतिकी के छात्रों को नहीं सताएगी पुस्तकों की कमी

गोंडा: मुख्यालय स्थित लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में भौतिक विज्ञान से परास्नातक कक्षा में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अभी तक इन छात्रों को पढ़ाई के लिए किताबों के समय से न मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब ऐसे छात्रों को इस समस्या से निजात मिल सकेगी। इसको लेकर कवायद तेज हो गई है।

मुख्यालय स्थित लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में स्नातक से परास्नातक तक विभिन्न विषयों में कक्षाएं संचालित की जाती है। जिसमें करीब सात हजार छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इनके लिए मुख्य भवन में एक पुस्तकालय है। यहां से छात्रों को किताबें आवंटित की जाती है। इससे लोगों को परेशानी से दो चार होना पड़ रहा है। ऐसे में अब इन छात्रों को होने वाली परेशानी से निजात दिलाने की रणनीति बनी है। महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ. जितेंद्र ¨सह की मानें तो परास्नातक में भौतिक विज्ञान के छात्रों की पढ़ाई के लिए अलग से पुस्तकालय की स्थापना की जा रही है। प्रथम चरण में यहां पर 400 किताबों का प्रबंध किया गया है। इन किताबों को छात्रों को आवंटित किया जाएगा। जिससे उन्हें पढ़ाई में कोई दिक्कत नहीं होगी। जल्द ही इस पुस्तकालय को शुरू कर दिया जाएगा।

इस तरह होगा प्रबंध : महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग में खुलने वाले पुस्तकालय में सुबह 9 बजे से तीन बजे तक छात्रों को बैठकर पढ़ाई करने की व्यवस्था रहेगी। यहां से आवंटित होने वाली पुस्तकें छात्र घर भी ले जा सकेंगे, लेकिन उन्हें एक सप्ताह के भीतर उसे वापस जमा करनी होगी। इसके बाद ही दूसरी पुस्तक उन्हें दी जाएगी। इससे छात्रों को पढ़ाई में काफी लाभ होगा।

chat bot
आपका साथी