महाराजा सुहेलदेव ने की भारतीय संस्कृति व विरासत की रक्षा

महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Feb 2021 10:30 PM (IST) Updated:Tue, 16 Feb 2021 10:30 PM (IST)
महाराजा सुहेलदेव ने की भारतीय संस्कृति व विरासत की रक्षा
महाराजा सुहेलदेव ने की भारतीय संस्कृति व विरासत की रक्षा

संसू, गोंडा : महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।

जिला कारागार के लाहिड़ी उद्यान में डीएम मार्कण्डेय शाही, एसपी शैलेश कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी व सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी ने अमर शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जीजीआइसी की छात्राओं ने सांस्तिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। डीएम ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव एक प्रतापी राजा थे। उन्होंने विदेशी आक्रांताओं से भारतीय संस्कृति एवं विरासत की रक्षा की थी। उनका शौर्य एवं पराक्रम युवा पीढ़ी के लिए एक गौरवशाली उदाहरण है। संजीव सिंह, रमाशंकर मिश्र, बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति, पीडी सेवाराम चौधरी, डीसी मनरेगा हरिश्चंद्र प्रजापति, जिला समन्वयक राजेश सिंह, डीपीएम रितेश सिंह राठौर सहित अन्य उपस्थित रहे। इसके अलावा शहीद स्थलों एवं शहीद स्मारकों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संचालन रघुनाथ पांडेय ने किया।

हलधरमऊ : बालपुर बाजार में स्थित अमर शहीद लांस नायक सुनील तिवारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। खंड विकास अधिकारी रामाज्ञा मौर्य ने कहा कि शहीदों का पराक्रम हमेशा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ है। भाजपा नेता विनोद कुमार शुक्ला ने कहा कि वह शहीद स्थल के पुनरुद्धार के लिए पूरा प्रयास करेंगे। शहीद सुनील तिवारी की माता सीता तिवारी को सम्मानित किया गया। चौकी प्रभारी सुनील तिवारी, कौशल किशोर ओझा, पूर्व सैनिक जय शुक्ला, धर्मपाल सिंह, डॉ. एके सिंह, सुल्तान अली, संतोष तिवारी, सत्येंद्र शुक्ला, राहुल सिंह, कामिनी तिवारी, दीपक श्रीवास्तव, पप्पू सिंह यादव उपस्थित रहे।

मसकनवा : रानीजोत निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंगा प्रसाद गुप्त की धर्मपत्नी जुगरावती देवी को विधायक प्रभात वर्मा ने उनके आवास पर पहुंचकर शाल व पुष्प भेंटकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनके परिवारजन हमेशा पूज्यनीय रहेंगे। उनके संघर्षों को भुलाया नहीं जा सकता। एडीओ आइएसबी ईदल प्रसाद, लेखाकार पंचलाल, शैलेंद्र पांडेय, भरतलाल त्रिपाठी, पवन श्रीवास्तव, सुधांशु गुप्ता, विशाल गुप्ता, बद्री गुप्ता, राम सुंदर, कृष्ण कुमार, सुनील गौड़ मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी