मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण

गोंडा : महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए नारी सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ मंगल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 09:49 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 09:49 PM (IST)
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण

गोंडा : महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए नारी सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ मंगलवार को होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के कांशीराम स्मृति उपवन में अभियान का आरंभ करेंगे। सोमवार को मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने एनआइसी में वीडियो कांफ्रें¨सग के जरिए तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उद्घाटन अवसर पर अन्य जिलों में मुख्यमंत्री के संबोधन व कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट कराया जाना है। कार्यक्रम में जिला स्तर पर सभी महिला अधिकारी व कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगी। 27 नवंबर से 8 दिसंबर तक जनसंपर्क अभियान, 9 से 19 दिसंबर तक नारी शक्ति शिविर का आयोजन किया जाएगा। वीडियो कांफ्रें¨सग में डीएम कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव, एएसपी हृदयेश कुमार, सीएमओ डा. एसके श्रीवास्तव, उपायुक्त स्वत : रोजगार दिनेश यादव मौजूद रहे।

आवास में अवैध कब्जा

-डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में जनशिकायतों की सुनवाई भी की। पंतनगर स्थित काशीराम शहरी आवास में अवैध कब्जा, चकमार्ग की पैमाइश न होने सहित अन्य शिकायतें आईं। संबंधित अधिकारियों को समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी