घाघरा के जलस्तर में 10 सेमी इजाफा, सरयू स्थिर

By Edited By: Publish:Fri, 29 Aug 2014 11:21 PM (IST) Updated:Fri, 29 Aug 2014 11:21 PM (IST)
घाघरा के जलस्तर में 10 सेमी इजाफा, सरयू स्थिर

गोंडा: बारिश के चलते शुक्रवार को घाघरा नदी के जलस्तर में इजाफा दर्ज किया गया। जबकि सरयू नदी स्थिर है। बाढ़ कार्य खंड के अनुसार एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 74 सेमी. व सरयू नदी 95 सेमी. नीचे है। बाढ़ से प्रभावित 55 परिवार अभी भी सड़कों के किनारे डेरा डाले हुए हैं। तहसील प्रशासन बाढ़ से नष्ट हुई संपत्तियों का जायजा लेने में जुटा हुआ है।

घाघरा नदी के जलस्तर में शुक्रवार को करीब 10 सेमी. का इजाफा हुआ। जबकि सरयू नदी स्थिर है। बाढ़ कार्य खंड के अनुसार एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी खतरे के निशान से 74 सेमी. व सरयू नदी 95 सेमी नीचे बह रही है। बारिश के कारण घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में संक्रामक बीमारियों का कहर जारी है। शुक्रवार को तुलसीपुरमाझा, जैतपुर, साखीपुर, दत्तनगर, माझाराठ, दुर्गागंज, रांगी, सेमराशेखपुर, गोकुला आदि गांवों के 309 लोग बुखार, उल्टी, दस्त, कान दर्द, पेंचिस आदि पीड़ित पाये गये हैं। जलस्तर कम होने से एल्गिन-चरसड़ी व भिखारीपुर तटबंध के स्परों में कटान जारी है। दो गांवों के करीब 55 परिवार अभी भी घर द्वार छोड़कर सड़कों के किनारे डेरा जमाये हुए हैं।

chat bot
आपका साथी