याद किए गए पूर्व पीएम राजीव गांधी, दिलाई शपथ

संसू गोंडा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस मंगलवार को सछ्वावना दिवस के रूप में मनाया गया। आयुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त महेंद्र कुमार ने अधिकारियों-कर्मचारियों को सछ्वावना दिवस की शपथ दिलाई। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Aug 2019 11:19 PM (IST) Updated:Wed, 21 Aug 2019 06:24 AM (IST)
याद किए गए पूर्व पीएम राजीव गांधी, दिलाई शपथ
याद किए गए पूर्व पीएम राजीव गांधी, दिलाई शपथ

गोंडा : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिवस मंगलवार को सछ्वावना दिवस के रूप में मनाया गया। आयुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त महेंद्र कुमार ने अधिकारियों-कर्मचारियों को सछ्वावना की शपथ दिलाई। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म, अथवा भाषा का भेदवभाव किए बिना कार्य करने तथा हिसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की प्रतिज्ञा ली। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन राकेश चंद्र शर्मा, जेडीसी अनिल कुमार पांडेय, मंडलीय शासकीय अधिवक्ता वेद प्रकाश श्रीवास्तव, रक्षाराम वर्मा व स्टेनो शिव गोपाल तिवारी मौजूद रहे। उधर, कांग्रेसियों ने कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। पौधरोपण भी किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल रहमान ने कहाकि वह सूचना तकनीकि व दूरसंचार क्रांति के जनक थे। प्रद्युम्न शुक्ल, धर्मवीर आर्य, इरशाद हुसैन, अरविद सिंह, शिवकुमार दूबे, शैलेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, अनीस नाना, त्रिलोकीनाथ तिवारी, प्रमोद मिश्र, रोली श्रीवास्तव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी