बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों का दुख-दर्द जानने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, सरकार पर दिखावे का आरोप

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू ने कहा कि मुख्यमंत्री सहित मंत्रीगण भी बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। पूरे प्रदेश के बाढ़ग्रस्त इलाके में कोई सुधार नही दिख रहा है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 29 Jul 2020 02:19 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2020 02:19 PM (IST)
बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों का दुख-दर्द जानने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, सरकार पर दिखावे का आरोप
बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों का दुख-दर्द जानने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, सरकार पर दिखावे का आरोप

गोंडा, जेएनएन। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू ने बुधवार को एल्गिन-चरसडी बांध का जायजा लिया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों का दुख-दर्द जाना। साथ ही समस्या को विधानसभा मे उठाने का आश्वासन दिया। पीसीसी अध्यक्ष टीम के साथ कर्नलगंज के ग्राम नकहरा पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व में ग्रामीणों के सहयोग से बनाये गये अस्थाई बांध का जायजा लेते हुये ग्रामीणों का दर्द जानने का प्रयास किया।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव को बचाने के लिये डीएम से लेकर सीएम तक प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन किसी ने समस्या पर ध्यान नही दिया। यदि अस्थाई बांध पर ही स्थाई बांध बना दिया जाता तो गांव बच जाता। शासन प्रशासन ने मनमानी तरीके से बांध का निर्माण कराकर नकहरा गांव को बांध व नदी के अंदर करके बाढ़ विभीषिका झेलने के लिये विवश कर दिया है। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने मामले को विधान सभा में उठाने की बात कही। साथ ही सरकार आने पर अस्थाई बांध को मेन बांध में तब्दील कराकर गांव को सुरक्षित करने का आश्वासन दिया। इसके बाद अध्यक्ष ने माझा रायपुर का भी जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग ने बांध के लिये 3000 करोड़ की परियोजना बनाई थी, जिस पर मात्र 1300 करोड़ रुपये ही जारी किए गए। सरकार बाढ़ग्रस्त इलाके के लोगों के प्रति सवेंदनशील नही है। इससे बाढ़ग्रस्त इलाके के ग्रामीणों के सामने अनेकों प्रकर की समस्याएं उतपन्न हैं।उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। हत्या, चोरी, डकैती, लूट, अपहरण, दुष्कर्म जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। पुलिस पूरी तरह से निरंकुश है,जिससे जनता की मुसीबत बढ़ती जा रही है। 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित मंत्रीगण भी बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। पूरे प्रदेश के बाढ़ग्रस्त इलाके में कोई सुधार नही दिख रहा है। यह सरकार जनता के हित में काम न करके मात्र दिखावा कर रही है।त्रिलोकीनाथ तिवारी, धीरू सिंह, तौव्वाज खां, प्रमोद कुमार मिश्र, राकेश मोहन तिवारी व सन्तोष मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी