सरयू नदी से निकाला कचरा, किया जागरूक

बाद सरयू नदी स्थित कटरा घाट कूड़ा करकट से पट गया था। कुछ स्थानीय लोगों ने घाट को कुछ हद तक स्वच्छ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 11:04 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 06:09 AM (IST)
सरयू नदी से निकाला कचरा, किया जागरूक
सरयू नदी से निकाला कचरा, किया जागरूक

गोंडा : करीब चार माह से चलाये जा रहे सरयू नदी स्वच्छता के तहत रविवार को क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के स्वयं सेवकों ने नदी की सफाई की। मूर्ति विसर्जन के बाद सरयू नदी स्थित कटरा घाट कूड़ा करकट से पट गया था। कुछ स्थानीय लोगों ने घाट को कुछ हद तक स्वच्छ बनाया, जिससे स्नान करने की समस्या का समाधान हुआ।

रविवार को स्वयं सेवक घाट पर पहुंचे। नदी के अंदर व घाट की सफाई की। करीब पांच घंटे लगातार प्रयास करने के बाद प्रतिमाओं के अवशेष, पूजा सामग्री, प्लास्टिक, कांच, कपड़े एवं निमंत्रण कार्ड आदि भारी मात्रा में नदी से निकालकर घाट को भी स्वच्छ बनाने का कार्य किया। टर्टल सर्वाइवल एलायंस के भास्कर दीक्षित ने कहा कि प्रत्येक रविवार को चलाये जा रहे सफाई अभियान से लोग जागरूक हुए हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों के लोगों से नदी को स्वच्छ बनाने में मदद करने की अपील की। आगामी कार्तिक पूर्णिमा में पूरे दिन सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। संतोष सिंह, केडी सिंह, सुनील ओझा, राहुल सिंह ने भी अपने विचार रखे। अशोक सिंह, डॉ. आशीष गुप्ता, रामानंद, गणेश पांडेय, शिवम, अंकित, हर्षित सिंह, अभिषेक, बालमुकुंद, हर्षित सिंह एवं विवेक सिंह आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी