पोखरे की सफाई कर पर्यावरण पर दिया जोर

गोंडा: पर्यावरण के लिए नदी व पोखरों का महत्व है। इसे देखते हुए रविवार को गायत्री परिवार से जुड़े लोग

By Edited By: Publish:Sun, 16 Nov 2014 11:16 PM (IST) Updated:Sun, 16 Nov 2014 11:16 PM (IST)
पोखरे की सफाई कर पर्यावरण पर दिया जोर

गोंडा: पर्यावरण के लिए नदी व पोखरों का महत्व है। इसे देखते हुए रविवार को गायत्री परिवार से जुड़े लोगों ने खैरा भवानी पोखरे की सफाई की और कूड़े का ट्राली में भरवा कर बाहर भिजवाया।

देवी स्थान के पास स्थित पोखरे में कई पर्व के दौरान गंदगी इकट्ठा हो गई। इसे लेकर जागरण ने समाचार भी प्रकाशित किया था। इसका असर गायत्री परिवार से जुड़े लोंगों के मस्तिष्क पर दिखाई पड़ा। अधिवक्ता रूचि मोदी की अगुवाई में लोग सुबह दस बजे पोखरे पर पहुंचे और पोखरे में पड़ा पूजन सामग्री को बाहर निकाला। दोपहर बाद कूड़े को ट्राली में लदवा कर बाहर भिजवाया। बाद में छोटे से भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें सभी लोग प्रसाद लेकर कार्यक्रम को खत्म किये। अभियान में ऊषा जायसवाल,सुनीता, क्रांति, सरोज, गीता सिंह, राधिका, मनोकामना, शकुन्तला, मयंकर सिंह, गोपाल, रवि महंत, जमुना सिंह, घनश्याम मिश्र, द्वारिका प्रसाद शामिल रहे। इससे पहले टेढ़ी नदी की सफाई कर गायत्री परिवार शुद्ध विचारों के साथ सफाई पर जोर दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी