लोक अदालत में 3285 मुकदमों का निस्तारण

किसी तरह से उसे लेकर जिला अस्पताल की ओर पर काम कर रहे 2

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 10:34 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 06:07 AM (IST)
लोक अदालत में 3285 मुकदमों का निस्तारण
लोक अदालत में 3285 मुकदमों का निस्तारण

गोंडा: शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न न्यायालय से 3285 मामले का निस्तारण किया गया। जिसमें दस लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही 5.95 करोड़ रुपये की समझौता राशि तय की गई।

शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश प्रदीप कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लोगों को त्वरित न्याय मिल जा रहा है। उन्होंने निरीक्षण कर निस्तारण की स्थिति के बारे में भी जानकारी हासिल की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव जयहिद कुमार सिंह ने बताया कि जिला जज ने पांच मामले, द्वितीय अपर जनपद न्यायाधीश राम प्यारे ने चार मामले, तृतीय अपर जनपद न्यायाधीश अंगद प्रसाद ने दो मामले, विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट परवेज अहमद ने 25, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मीता कुमारी ने दस मामले का निस्तारण किया। इसके अतिरिक्त अन्य न्यायालयों पर कुल 2384 मामलों का निस्तारण किया गया। जिसमें दस लाख 83 हजार 430 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त स्थाई लोक अदालत व बैंकों ने भी मामलों का निस्तारण किया। इस मौके पर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक मणि श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह खुराना मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी