शहर में फैला डेंगू, एक बीमार, मुश्किलें अपार

गोंडा: मौसम में हो रहे बदलाव के बीच बीमारियों का दौर शुरू हो गया है। तरबगंज के बाद अब शहर के चौक इला

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 May 2017 11:24 PM (IST) Updated:Wed, 24 May 2017 11:24 PM (IST)
शहर में फैला डेंगू, एक बीमार, मुश्किलें अपार
शहर में फैला डेंगू, एक बीमार, मुश्किलें अपार

गोंडा: मौसम में हो रहे बदलाव के बीच बीमारियों का दौर शुरू हो गया है। तरबगंज के बाद अब शहर के चौक इलाके में भी डेंगू ने दस्तक दे दी है। बुखार से बीमार एक 35 वर्षीय व्यक्ति की तबियत खराब होने पर जब उसे लखनऊ भर्ती कराया गया तो उसे डेंगू से ग्रसित पाया गया। वहां पर इलाज के बाद मंगलवार को संबंधित व्यक्ति वापस घर आया है। इधर स्वास्थ्य महानिदेशालय से इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई है। मामले की सूचना के बाद स्वास्थ्य टीम को मौके पर जाने का निर्देश दिया गया है।

शहर के चौक क्षेत्र में मुसाफिर खाने के पास रह रहे राम शंकर के 35 वर्षीय बेटे राजू की तबियत खराब हुई। जिस पर परिजनों ने पहले उसे एक निजी डॉक्टर को दिखाया लेकिन उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां पर फिजीशियन को दिखाया। इसके बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ मेडिकल कॉलेज में उसे भर्ती कराया गया। जहां पर कराई गई जांच में उसे डेंगू से ग्रसित पाया गया। वहां पर भर्ती होकर इलाज कराने के बाद मंगलवार की शाम को वह अपने घर वापस आया है। इधर डेंगू की रिपोर्ट बुधवार को स्वास्थ्य महानिदेशालय के संक्रामक सेल से विभाग को मिली। जिसके बाद सीएमओ डॉ. उमेश ¨सह कुशवाहा ने जिला मलेरिया अधिकारी सहित अन्य को फा¨गग कराने का निर्देश दिया है।

यहां नहीं है जांच की सुविधा

- भले ही डेंगू ने कहर बरपाना शुरू कर दिया हो लेकिन जिला अस्पताल में जांच के नाम पर कुछ भी नहीं है। यहां पर डेंगू की जांच के लिए एलाइजा रीडर खराब है। जिससे मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। यही नहीं ब्लड बैंक में मशीन खराब होने से प्लेटलेट तक नहीं बन पा रहे हैं।

क्या है बीमारी

- एडिज एजिप्टाई नामक मच्छर से डेंगू की बीमारी फैलती है। यह एक छोटा काले रंग का मच्छर है, जिस पर सफेद धारियां होती है। यह लगभग 5 मिमी आकार का होता है। मादा एडीज ही इस बीमारी को फैलाती है। यह मच्छर कुहनी और घुटने के नीचे काटता है। यह दिन में तीन या चार व्यक्तियों को काटता है। डेंगू बच्चों को तेजी से अपने प्रभाव में लेता है।

उपचार

- साधारण डेंगू बुखार में उपचार व देखभाल घर में की जा सकती है।

- डॉक्टर की सलाह पर बुखार कम करने के लिए पैरासिटामाल नामक औषधि ली जा सकती है।

- बुखार 102 डिग्री फारेनहाइट से अधिक होने पर शरीर पर पानी की पट्टियां रखें।

- रोगी को आराम करने दें, सामान्य रूप से खाना देना जारी रखें।

- डेंगू हेमोरेजिक फीवर तथा डेंगू शॉक ¨सड्रोम के लक्षण दिखाई पड़ने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह लें।

- मरीज को भर्ती कराएं। आवश्यकता पड़ने पर प्लेटलेट्स, फ्रोजन प्लाज्मा एवं आइवी फ्लूड चढ़वाएं।

chat bot
आपका साथी