उमरीबेगमगंज सड़क की दुर्दशा पर रोष

गोंडा : बेलसर से उमरीबेगमगंज मार्ग का पुरसाहाल नहीं है। राहगीरों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना क

By Edited By: Publish:Sat, 23 Jul 2016 01:50 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jul 2016 01:50 AM (IST)
उमरीबेगमगंज सड़क की दुर्दशा पर रोष

गोंडा : बेलसर से उमरीबेगमगंज मार्ग का पुरसाहाल नहीं है। राहगीरों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग सड़क मरम्मत कराने को लेकर धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं। बारिश होते ही गड्ढों में पानी भर जाता है। गड्ढों की गहराई का अंदाजा न लगा पाने से लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। लेकिन लोक निर्माण विभाग व प्रशासनिक अफसर दोनों मौन साधे हुए हैं। इससे लोगों की पीड़ा कम होने के बजाए बढ़ रही है।

उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ अजीत ¨सह ने डीएम से की गई शिकायत में कहा कि बेलसर से उमरीबेगमगंज मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बारिश के दौरान सड़क पर जलजमाव हो जाता है। इससे मार्ग पर चलना मुश्किल है। उक्त मार्ग से रोजाना पांच से सात हजार लोगों का आना जाना रहता है। यही नहीं, प्राइमरी, जूनियर, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व डिग्री कॉलेज खुले हुए हैं। छात्राओं को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। व्यापारी भी परेशान है। लेकिन अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की तरफ नहीं जा रहा है। अधीक्षण अभियंता क्यूआर लारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि सड़क क्षतिग्रस्त थी, उसकी मरम्मत क्यों नहीं करवाई गई।

chat bot
आपका साथी