या हुसैन की सदाओं के साथ निकला जुलूस

गोंडा: या हुसैन की सदाओं के साथ रविवार को कड़ी चौकसी के बीच चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। जुलूस के क

By Edited By: Publish:Mon, 15 Dec 2014 10:58 AM (IST) Updated:Mon, 15 Dec 2014 10:58 AM (IST)
या हुसैन की सदाओं के साथ निकला जुलूस

गोंडा: या हुसैन की सदाओं के साथ रविवार को कड़ी चौकसी के बीच चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। जुलूस के कारण शहर में जगह-जगह पर प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात करने के साथ ही पुलिस बल को लगाया गया था। कर्बला पहुंचकर जुलूस संपन्न हुआ।

शनिवार की रात में ताजिया रखा गया। जहां पर लोगों ने रात भर जागकर मातम किया। कर्बला के शहीदों को याद करते हुए कुरआन पढ़ा। साथ ही फातिया भी पढ़ा। इसके बाद चेहल्लुम का जुलूस रविवार की सुबह गमगीन माहौल में या हुसैन की सदाओं के साथ निकाला गया। चेहल्लुम में बड़गांव का जुलूस सेमरा दम्मन साहबगंज होते हुए ओवर ब्रिज से होकर जयनरायन चौराहे से होते हुए निकला। शहर का जुलूस पटेलनगर से निकलकर विभिन्न मोहल्ले से होते हुए कर्बला पहुंचा। सिविल लाइन का जुलूस भी अंबेडकर चौराहे के रास्ते से होता हुआ कर्बला पहुंचा। देरशाम कर्बला में चेहल्लुम के जुलूसों का समापन हुआ। इन जुलूसों में सदर जान मोहम्मद, मेंहदी रजा, राजू मुखिया, फारूख अली, मोहम्मद रज्जाक, जीलानी बाबा, लल्लन, सईद मिस्त्री, मो. शमी वारसी, हाजी शेर मोहम्मद, मो युनूस राइानी, मो इस्लाम, मोहम्मद अली कादरी, गुलाम वारिस, मो जलील वारसी, मो खलील के साथ ही अन्य ने प्रतिभाग किया।

जुलूस के कारण संकट

- चेहल्लुम जुलूस के कारण बिजली संकट होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना हुआ। जुलूस निकलने के बाद ही संबंधित क्षेत्रों की बिजली बहाल हुई। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। बिजली संकट के साथ ही पेयजल संकट ने भी लोगों के सामने समस्या पैदा की।

सुरक्षा के थे कड़े बंदोबस्त

- चेहल्लुम के जुलूस के दौरान जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किये थे। जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय व पुलिस अधीक्षक भारत सिंह के साथ ही अन्य अधिकारी पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ भ्रमण करते दिखे। शहर के एक दर्जन से अधिक स्थलों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये गये थे।

chat bot
आपका साथी