ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मुंबई में मौत

जासं खानपुर (गाजीपुर) क्षेत्र के फरीदहां गांव निवासी विष्णु यादव (21) पुत्र रामावतार की मुंबई में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। गुरुवार की सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय उसके शरीर के दो हिस्से हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Oct 2019 10:47 PM (IST) Updated:Fri, 11 Oct 2019 10:47 PM (IST)
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मुंबई में मौत
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मुंबई में मौत

जासं, खानपुर (गाजीपुर) : क्षेत्र के फरीदहां गांव निवासी विष्णु यादव (21) की मुंबई में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। गुरुवार की सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय उसके शरीर के दो हिस्से हो गए। रेल पुलिस ने उसके पास मिले आधार से शिनाख्त परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक एक वर्ष से मुंबई में टूरिस्ट गाइड का काम करता था। मां मंजू देवी को अपने इकलौते बेटे के मौत की खबर मिली तो बेहोश हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मुंबई के लिए रवाना हो गए।

chat bot
आपका साथी