संदिग्ध परिस्थितियों में दो महिलाओं ने फांसी लगाकर दी जान

जागरण संवाददाता खानपुर (गाजीपुर) शुक्रवार को अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं ने फा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 07:44 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 07:44 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में दो महिलाओं ने फांसी लगाकर दी जान
संदिग्ध परिस्थितियों में दो महिलाओं ने फांसी लगाकर दी जान

जागरण संवाददाता, खानपुर (गाजीपुर) :

शुक्रवार को अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। इन घटनाओं से स्वजन में कोहराम मच गया। गोपालपुर में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूलती मिली तो करीमुद्दीनपुर में एक अन्य महिला ने भी अपनी जीवनलीला खत्म कर ली।

क्षेत्र के गोपालपुर में तीन बच्चों की मां प्रतिभा देवी (35) अपने घर की छत पर लगे पंखे से लटकते मिली। इससे स्वजन में कोहराम मच गया। पुलिस छानबीन कर रही है। मजदूर धर्मेंद्र कुमार की पत्नी प्रतिभा की बड़ी पुत्री आकांक्षा शुक्रवार को तीन बजे स्कूल से घर पहुंची तो अपनी मां को फांसी पर झूलते देख चित्कार उठी। मकान के ऊपरी मंजिल पर आकांक्षा के साथ उसकी बहन अनुष्का और भाई आर्यन को चिल्लाते सुन लोगों की भीड़ जुट गई। पति धर्मेंद्र को सूचना देने के बाद स्वजनों ने पुलिस को मौके पर बुलाया। धर्मेंद्र अपने माता-पिता से अलग अपनी पत्नी बच्चों के साथ मकान के ऊपरी तल पर रहता था। उसके पिता बाबूराम और मां मकान के निचले हिस्से में रहते हैं। बारह साल पूर्व हुए शादी से प्रतिभा को दो पुत्री और एक सात साल का बेटा है। सिधौना चौकी इंचार्ज प्रमोद सिंह ने बताया कि सीलिग फैन से साड़ी का फंदा बनाकर विवाहिता का झूल रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट और शिकायत मिलने के बाद आगे की जांच पड़ताल की जाएगी।

chat bot
आपका साथी