ग्राम प्रधान ने दिया एसी ताबूत

फोटो- 14सी। जागरण संवाददाता बारा (गाजीपुर) अभी तक गांव के लोगों को शव को सुरक्षि्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 07:05 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:10 AM (IST)
ग्राम प्रधान ने दिया एसी ताबूत
ग्राम प्रधान ने दिया एसी ताबूत

फोटो- 14सी।

जागरण संवाददाता, बारा (गाजीपुर) : अभी तक गांव के लोगों को शव को सुरक्षित रखने के लिए बड़ी जद्दोजहद करनी पड़ती थी और बर्फ का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब ग्राम प्रधान बारा राबिया तबस्सुम ने ग्रामीणों को इसके लिए वातानुकूलित ताबूत उपलब्ध कराया है। गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए उन्होंने एक ताबूत हिदू तो एक मुस्लिम समुदाय के लोगों को दी है। ग्राम प्रधान पति हाजी अकबर खां ने बताया कि गांव के किसी भी मोहल्ले में अब तक यह ताबूत नहीं था। इसमें कुल डेढ़ लाख रुपये की लागत आई है। वातानुकूलित ताबूतों को ऑर्डर देकर कानपुर से मंगाया गया।

chat bot
आपका साथी