अपनी तिथि पर ही कोर्ट में उपस्थित होंगे न्यायाधीश

वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उच्च न्यायालय ने जनपद के न्यायालय में वादकारियों एवं अन्य प्रतिनिधियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 08:43 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 08:43 PM (IST)
अपनी तिथि पर ही कोर्ट में उपस्थित होंगे न्यायाधीश
अपनी तिथि पर ही कोर्ट में उपस्थित होंगे न्यायाधीश

जागरण संवाददाता, गाजीपुर: वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उच्च न्यायालय ने जनपद के न्यायालय में वादकारियों एवं अन्य प्रतिनिधियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। वहीं न्यायालय में न्यायिक अधिकारियों की पूरी क्षमता के आधी संख्या को चक्रानुक्रम में कार्य करने को कहा है। जनपद न्यायाधीश प्रशांत मिश्र ने बताया कि किसी महत्वपूर्ण वाद में किसी वादकारी की न्यायालय परिसर में उपस्थिति आवश्यक हैं तो अनुमति प्राप्त करनी होगाी। न्यायिक अधिकारियों की चक्रानुक्रम आधार पर ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें 21 व 24 जनवरी को उपस्थित होने वाले न्यायिक अधिकारीगण जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत मिश्र, विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट डा. लक्ष्मीकांत राठौर, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट संजय कुमार यादव प्रथम, फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या एक घनश्याम शुक्ल, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पूजा, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट संख्या-पांच शांभवी, कोर्ट संख्या दो अभिषेक कुमार, कोर्ट संख्या छह प्रगति, नवसृजित न्यायालय अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट संख्या दो यशार्थ विक्रम, कोर्ट संख्या तीन साधना कुमारी, त्वरित न्यायालय सुनील गुप्ता, आदर्श अमोल उपस्थित रहेगी। वहीं मुहम्मदाबाद कोर्ट संख्या एक अनामिका चौहान, सिविल जज जूनियर डिवीजन सैदपुर राहुल जायसवाल उपस्थित रहेंगे। 19, 20, 25 व 27 जनवरी को उपस्थित होने वाले न्यायिक अधिकारीगण रामसुध सिंह, गुलाब सिंह-द्वितीय, कोर्ट संख्या तीन विष्णु चंद्र वैश्य, न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट कक्ष संख्या एक दुर्गेश, कोर्ट संख्या दो शरद कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी स्वप्न आनंद, सिविल जज गंगा शर्मा, धुरव सिंह, कोर्ट संख्या सात प्रत्युष प्रकाश, कोर्ट संख्या पांच एकता सिंह, मिताली सोनकर, कोर्ट संख्या छह विनायक सोमवंशी, कोर्ट संख्या चार सुनील गुप्ता, त्वरित न्यायालय शिवजी यादव, मुहम्मदाबाद कोर्ट संख्या दो में वर्णित न्यायिक अधिकारीगण न्यायालय में उपस्थित होंगे।

chat bot
आपका साथी