बार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

सिविल बार संघ का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को सिविल बार प्रांगण में आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 07:28 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 07:28 PM (IST)
बार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
बार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : सिविल बार संघ का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को सिविल बार प्रांगण में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश प्रशांत मिश्रा ने सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसमें धीरेंद्र नाथ सिंह अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नटनागर, महासचिव अशोक कुमार भारती, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शशिज्योति पांडेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय क्षमा त्रिपाठी, सहसचिव प्रशासन संजय सिंह कुशवाहा, सहसचिव पुस्तकालय अजय वीर विक्रम सिंह, कोषाध्यक्ष बालमित्र केशरी, नामित सदस्य के रूप में तारिक सिद्धिकी व वीरेंद्र पांडेय ने शपथ ली।

इसके साथ वरिष्ठ कार्यकारिणी में अयाज अहमद, योगेंद्र कुमार यादव, रजनीकांत त्रिपाठी, शशिकांत, शिवपूजन सिंह यादव व सुनील दत्त तिवारी और कनिष्ठ कार्यकारिणी अजय सिन्हा, अंजनी कुमार वर्मा, चंद्रमोहन सिंह, मो. आकिब, राहुल मिश्रा व सिद्धार्थ शरण ने भी शपथ ली। जिला जज प्रशांत मिश्र ने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान की रक्षा होनी चाहिए। कार्यक्रम को प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय शिवशंकर सिंह ,अधिवक्ता वारिश हसन खां, सुरेश सिंह, रामपूजन सिंह, बिरेंद पांडेय व मलका बेगम ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता एल्डर कमेटी के चेयरमैन रामजी शर्मा व संचालन महासचिव अशोक कुमार भारती ने किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शरद कुमार चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

chat bot
आपका साथी