अनलॉक के बंदिशों की दिन रात उड़ रही धज्जियां

जासं सैदपुर (गाजीपुर) कोरोना महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में लोगों के अंदर शिथिलता आ गई है। लोग बेखौफ बिना सुरक्षा कवच के बाहर घूम रहे हैं। वायरस को प्रभावहीन करने के लिए कड़े प्रतिबंधों के चार लॉकडाउन में मानवीय कदमों को बांधकर रखा गया था लेकिन पांचवें अनलॉक में उन्हें खुली छूट दी गयी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Jun 2020 07:12 PM (IST) Updated:Fri, 26 Jun 2020 06:08 AM (IST)
अनलॉक के बंदिशों की दिन रात उड़ रही धज्जियां
अनलॉक के बंदिशों की दिन रात उड़ रही धज्जियां

जासं, सैदपुर (गाजीपुर) : कोरोना महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में लोगों के अंदर शिथिलता आ गई है। लोग बेखौफ बिना सुरक्षा कवच के बाहर घूम रहे हैं। वायरस को प्रभावहीन करने के लिए कड़े प्रतिबंधों के चार लॉकडाउन में मानवीय कदमों को बांधकर रखा गया था लेकिन पांचवें अनलॉक में उन्हें खुली छूट दी गयी है। औडिहार, धुवार्जुन, मौधिया के बाजारों में बैंक, दुकान व चाय पान के दुकानों पर खुलेआम शारीरिक दूरी की अवहेलना कर रहे हैं। बिना मास्क के सार्वजनिक स्थलों पर बैठ रहे हैं और धूम्रपान भी कर रहे हैं। सैलून, पार्लर, मिष्ठान, जनरल स्टोर आदि के दुकानों पर जमकर शारीरिक दूरी की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बाजारों के अधिकांश दुकानों से मास्क, सैनिटाइजर, शारीरिक दूरी आदि गायब हैं। रात के समय लगाए गए प्रतिबंध का कोई भय नही रह गया है। सैकडों लोग रातभर बाइक, कार, साइकिल व पैदल सड़कों पर घूमते नजर आते हैं। इस समय थाना क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का प्रसार तेजी से बढ़ रहा है। लोगों को सुरक्षित रहने की नितांत आवश्यकता है।

chat bot
आपका साथी