उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर बंद कराई सभी फीडरों से आपूर्ति

जागरण संवाददाता कासिमाबाद (गाजीपुर) स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से जुड़े बांकी फीडर की आपूि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2020 05:17 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2020 05:17 PM (IST)
उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर बंद कराई सभी फीडरों से आपूर्ति
उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर बंद कराई सभी फीडरों से आपूर्ति

जागरण संवाददाता, कासिमाबाद (गाजीपुर) : स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से जुड़े बांकी फीडर की आपूर्ति तीन दिनों से बाधित होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। इसके बाद उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की आपूर्ति बंद करा दी। इस दौरान नारेबाजी कर आक्रोश जताया गया। सूचना मिलने पर पहुंचे उपखंड अधिकारी संजीव कुमार भास्कर ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। तब जाकर विद्युत आपूर्ति तीन घंटे बाद बहाल हुई।

लगातार तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान थे। समाजसेवी अभिजित सिंह व क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीश सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए। सभी फीडरों की आपूर्ति बंद करा कर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि बांकी फीडर से लगभग एक दर्जन गांव जुड़े हैं। सभी गांवों में तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हो रही है। महीने में केवल 10 दिन ही बिजली मिलती है। बारिश के दौरान अगर कोई छोटा फाल्ट हो गया तो आपूर्ति 24 घंटे बाधित रहती है। सभी तार व खंभे जर्जर हो गए हैं जो अक्सर टूटते रहते हैं। विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा कर थक चुके हैं लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही जर्जर तारों को नहीं बदला गया तो उपकेंद्र पर अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे। इधर, उप खंड अधिकारी संजीव कुमार भास्कर ने बताया कि बांकी फीडर की समस्या के बारे में उच्चाधिकारीयों को अवगत कराया गया है। दो महीने के अंदर सभी समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में संतोष सिंह, शनि सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कमलेश यादव, बृजेश यादव, श्रीभगवान यादव, अनिल यादव, विनोद यादव, हरेराम यादव, रवि सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी