गड्ढों को भरने में नहीं आ रही तेजी

दुल्लहपुर (गाजीपुर) आजमगढ़-गाजीपुर राजमार्ग पर बिरनो से लेकर जलालाबाद तक अनगिनत गड्ढे हैं। पीडब्ल्यूडी ने गड्ढों में गिट्टी डालकर पाटना शुरू कर दिया है। तेजी से कार्य न होने के चलते अधिकांश गड्ढे अभी तक उसी तरह हैं। जफरपुर के पास 50 मीटर तक बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने जल्द ही सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 05:55 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 05:55 PM (IST)
गड्ढों को भरने में नहीं आ रही तेजी
गड्ढों को भरने में नहीं आ रही तेजी

दुल्लहपुर (गाजीपुर) : आजमगढ़-गाजीपुर राजमार्ग पर बिरनो से लेकर जलालाबाद तक अनगिनत गड्ढे हैं। पीडब्ल्यूडी ने गड्ढों में गिट्टी डालकर पाटना शुरू कर दिया है। तेजी से कार्य न होने के चलते अधिकांश गड्ढे अभी तक उसी तरह हैं। जफरपुर के पास 50 मीटर तक बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने जल्द ही सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। (जासं)

-------- पानी निकासी की व्यवस्था नहीं

गाजीपुर: मनिहारी ब्लाक के करकारपुर (खलिसापुर) में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। इसका मुख्य कारण गड़ही को पाट देना है। बारिश होने पर कच्चा मार्ग पर कीचड़ हो जाता है। इसके चलते आवागमन में भी परेशानी होती है। लिक रोड से वृजराज की मशीन से रामनगीना के घर तक मार्ग कच्चा है। इसके चलते हमेशा पानी लगा रहता है। ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कुछ नहीं हुआ। इसके लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। सुखरन यादव, रामनगीना यादव, जितेंद्र, रामवृक्ष, दूधनाथ, अमेरिका यादव व ओमप्रकाश ने जल्द ही पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। (जासं)

chat bot
आपका साथी