सेवराई केंद्र पर धान खरीद की रफ्तार धीमी

धान खरीद शुरू होने के एक माह बाद भी सेवराई क्रय केंद्र पर खरीद प्रक्रिया रफ्तार नहीं पकड़ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 05:00 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 05:00 PM (IST)
सेवराई केंद्र पर धान खरीद की रफ्तार धीमी
सेवराई केंद्र पर धान खरीद की रफ्तार धीमी

भदौरा (गाजीपुर) : धान खरीद शुरू होने के एक माह बाद भी सेवराई क्रय केंद्र पर खरीद प्रक्रिया रफ्तार नहीं पकड़ रही है। अब तक सिर्फ एक किसान से 30 क्विटल धान की खरीद ही की जा सकी है। केंद्र प्रभारी का कहना है कि किसानों के धान तैयार नहीं होने से इक्का-दुक्का किसान ही पहुंच रहे हैं। सरकार की तरफ से किसानों को धान की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए सेवराई में खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा धान क्रय केंद्र बनाया गया है। धान खरीद एक नवंबर से 28 फरवरी तक होनी है। यहां धान खरीद का लक्ष्य 300 एमटी निर्धारित है। इस बीच खरीद शुरू होने के एक माह बाद भी धान खरीद रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। क्रय केंद्र प्रभारी अजय कुमार शुक्ल का कहना है कि अभी काफी किसानों के धान तैयार नहीं हैं। जिन किसानों की धान की फसल कट चुकी है वे उसे सुखाने में लगे हैं। बताया कि अभी तक एक किसान से 30 क्विटल ही धान खरीद हो सकी है। धान की बिक्री के लिए अब तक करीब 12 किसानों ने पंजीकरण कराया है। क्रय केंद्र पर नाम मात्र के किसानों के पहुंचने के चलते सन्नाटा की स्थिति रही।

chat bot
आपका साथी