साप्ताहिक बंदी पर बंद रहेंगी दुकानें

सेवराई (गाजीपुर) तहसील मुख्यालय के स्थानीय बाजार में साप्ताहिक बंदी के दौरान गुरुवार को सभी प्रकार की दुकानें बंद रहेंगी। इस आशय की जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि जो भी दुकान खुली पायी गई तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 05:47 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 05:47 PM (IST)
साप्ताहिक बंदी पर बंद रहेंगी दुकानें
साप्ताहिक बंदी पर बंद रहेंगी दुकानें

जागरण संवाददाता, सेवराई (गाजीपुर) : तहसील मुख्यालय के स्थानीय बाजार में साप्ताहिक बंदी के दौरान गुरुवार को सभी प्रकार की दुकानें बंद रहेंगी। यह जानकारी उप जिलाधिकारी विक्रम सिंह ने दी। बताया कि जो भी दुकान खुली पायी गई तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उप जिलाधिकारी सेवराई विक्रम सिंह और व्यापारियों के साथ बीते दिनों हुई बैठक में कोविड-19 महामारी के रोकथाम के लिए स्थानीय बाजार में गुरुवार को साप्ताहिक बंदी करते हुए मेडिकल, सब्जी, किराना सहित सभी प्रकार की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया था। इस पर व्यापारियों ने भी अपनी सहमति जताई थी।

chat bot
आपका साथी