रामलीला समिति के पदाधिकारियों का चयन

जागरण संवाददाता गहमर(गाजीपुर) क्षेत्र के गांव बकैनिया शिवमंदिर पर मंगलवार को रामलीला म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Oct 2020 08:18 PM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2020 08:18 PM (IST)
रामलीला समिति के पदाधिकारियों का चयन
रामलीला समिति के पदाधिकारियों का चयन

जागरण संवाददाता, गहमर(गाजीपुर) : क्षेत्र के गांव बकैनिया शिवमंदिर पर मंगलवार को रामलीला मंचन को लेकर बैठक हुई। इस दौरान आदर्श रामलीला समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया। सर्वसम्मति से दीनानाथ सिंह अध्यक्ष, चंदन सिंह व हनुमान सिंह उपाध्यक्ष, मनोज सिंह प्रबंधक, अशोक सिंह व शशि सिंह कोषाध्यक्ष, राम इकबाल सिंह व मकसूदन सिंह डायरेक्टर बनाए गए। अवधेश सिंह, जितेंद्र सिंह, केशव सिंह, रामछबिला सिंह, श्याम नारायण पासी, सुरेंद्र सिंह आदि थे। बिरनो : भड़सर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में रामलीला एवं दुर्गापूजा समिति की बैठक हुई। सर्वसम्मति से अनिल पटेल अध्यक्ष, विनोद पटेल उपाध्यक्ष, विपिन चौरसिया कोषाध्यक्ष व चंद्रप्रकाश सिंह को कमेटी का संरक्षक बनाया गया। केशव सिंह, तेजबहादुर सिंह, जयप्रकाश सिंह, कृपाशंकर जायसवाल, खिचडू खरवार, सुरेश सिंह, अंगद विश्वकर्मा आदि थे।

chat bot
आपका साथी