छात्राओं को सुरक्षा के दिए गए टिप्स

जासं रेवतीपुर (गाजीपुर) महिला सशक्तिकरण एवं छात्राओं पर होने वाले अपराध पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लेकर शुक्रवार को सुहवल इंटर कालेज में कार्यशाला हुआ। इस दौरान छात्राओं को एंटी रोमियो स्क्वायड के बारे में जानकारी दी गई। एंटी रोमियो प्रभारी एवं उपनिरीक्षक बलवंत यादव ने महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को एक सार्थक कदम बताया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 08:09 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 06:09 AM (IST)
छात्राओं को सुरक्षा के दिए गए टिप्स
छात्राओं को सुरक्षा के दिए गए टिप्स

जासं, रेवतीपुर (गाजीपुर) : महिला सशक्तिकरण एवं छात्राओं पर होने वाले अपराध पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लेकर शुक्रवार को सुहवल इंटर कालेज में कार्यशाला हुई। इस दौरान छात्राओं को एंटी रोमियो स्क्वायड के बारे में जानकारी दी गई। एंटी रोमियो प्रभारी एवं उपनिरीक्षक बलवंत यादव ने महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को एक सार्थक कदम बताया। छात्राओं से एक फॉर्म के जरिए इस बाबत सुझाव भी मांगें गए। छात्राओं को खुद की सुरक्षा के लिए कई टिप्स दिए गए। उन्होंने छात्राओं को कहा कि अपनी सुरक्षा को लेकर निर्भीक बनना होगा। मनचलों द्वारा फब्तियां, राह चलते छेड़खानी करने पर पुलिस को तुरंत सूचना दें ताकि असमाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। शिकायत करने वाली छात्राओं व महिलाओं का नाम गुप्त रखा जाएगा। प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रसाद सिंह, आरक्षी पूनम, सिकंदर पाल, अरविद सिंह, भरत पासवान, रामदुलार यादव, जीवेश सिंह, उमेश राय, बृजनाथ सिंह, राजेंद्र प्रसाद आदि थे।

chat bot
आपका साथी