नहीं की अलाव की व्यवस्था

कड़ाके की ठंड पड़ रही है लेकिन प्रशासन की ओर से हंसराजपुर बुजुर्गा सरौली उर्फ पहेतिया नसीरपुर ऊसरगांव मलिकपुरा सिखड़ी में समुचित अलाव की व्यवस्था अब तक नहीं हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 07:49 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 07:49 PM (IST)
नहीं की अलाव की व्यवस्था
नहीं की अलाव की व्यवस्था

जागरण संवाददाता, मनिहारी (गाजीपुर): कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से हंसराजपुर, बुजुर्गा, सरौली उर्फ पहेतिया, नसीरपुर, ऊसरगांव, मलिकपुरा, सिखड़ी में समुचित अलाव की व्यवस्था अब तक नहीं हुई है। लोग ठंड से बचने के लिए स्वयं अलाव की व्यवस्था करते दिखे। हर वर्ष ठंड से बचाव को लेकर तहसील के अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक जगहों पर अलाव की व्यवस्था की जाती थी, लेकिन इस वर्ष कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ग्राम प्रधान संघ मनिहारी के अध्यक्ष राकेश सिंह अंशु ने बताया कि गरीबों के लिए ठंड कहर बनकर आई है। उन्होंने चौक-चौराहे पर अलाव की व्यवस्था की मांग की है। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल हंसराजपुर के अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि गरीब व्यक्ति ठंड से परेशान हैं। लोग अपनी जुगत से अलाव जला रहे हैं। नायब तहसीलदार जयप्रकाश ने बताया कि ठंड से बचाव को लेकर जगह-जगह पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है।

chat bot
आपका साथी