Mukhtar Ansari Death : सुपुर्द-ए-खाक से पहले मुख्तार अंसारी का जनाजा तैयार, भतीजे ने कहा- सभी को उन्हें देखने का मौका मिलेगा

मुख्तार की कब्र पिता व मां की कब्र के समीप खोदी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के साथ ही अर्द्धसैनिक बल के जवानों की तैनाती रही। मुख्तार का शव एंबुलेंस से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंचा। बांदा से जनपद के मुहम्मदाबाद पहुंचने में करीब साढ़े आठ घंटे से अधिक का समय लगा। सड़क को खाली कराने के लिए सभी जनपदों में पुलिस बल मुस्तैद रहा।

By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar Publish:Sat, 30 Mar 2024 08:10 AM (IST) Updated:Sat, 30 Mar 2024 08:10 AM (IST)
Mukhtar Ansari Death : सुपुर्द-ए-खाक से पहले मुख्तार अंसारी का जनाजा तैयार, भतीजे ने कहा- सभी को उन्हें देखने का मौका मिलेगा
Mukhtar Ansari Death : सुपुर्द-ए-खाक से पहले मुख्तार अंसारी का जनाजा तैयार

गाजीपुर, एजेंसी। मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार से पहले उनके गाजीपुर स्थित आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सपा विधायक और मुख्तार अंसारी के भतीजे मोहम्मद सुहैब अंसारी ने बताया कि अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। सभी को उन्हें देखने का मौका मिलेगा। मैं यहां मौजूद सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे मर्यादा बनाए रखें। 

#WATCH उत्तर प्रदेश: गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार से पहले उनके गाजीपुर स्थित आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई।

सपा विधायक और मुख्तार अंसारी के भतीजे मोहम्मद सुहैब अंसारी ने बताया, "अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। सभी को उन्हें देखने का मौका मिलेगा।… pic.twitter.com/ZPrNZEKSYd

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2024

देर रात लाया गया शव 

मुख्तार अंसारी का शव भारी पुलिस बल के साथ रात 1:15 बजे पैतृक कस्बा मुहम्मदाबाद के आवास पर पहुंचा। शव आने की सूचना पर हजारों की संख्या में समर्थक जुट गए। शहर के कालीबाग कब्रिस्तान में सिपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी चल रही थी।

मुख्तार की कब्र पिता व मां की कब्र के समीप खोदी गई है। सुरक्षा के लिहाज से कस्बे में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के साथ ही अर्द्धसैनिक बल के जवानों की तैनाती रही। मुख्तार का शव एंबुलेंस से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंचा। बांदा से जनपद के मुहम्मदाबाद पहुंचने में करीब साढ़े आठ घंटे से अधिक का समय लगा। सड़क को खाली कराने के लिए सभी जनपदों में पुलिस बल मुस्तैद रहा।

chat bot
आपका साथी