मिस इंडिया मोस्ट पापुलर फेस की विजेता सम्मानित

जासं जमानियां (गाजीपुर) नगर के बलुआ घाट पर उत्तर वाहिनी मां गंगा पूजन सेवा समिति की ओर से गुरुवार की शाम सम्मान समारोह हुआ। मिस इंडिया मोस्ट पापुलर फेस 201

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Apr 2019 07:40 PM (IST) Updated:Sat, 13 Apr 2019 06:05 AM (IST)
मिस इंडिया मोस्ट पापुलर  फेस की विजेता सम्मानित
मिस इंडिया मोस्ट पापुलर फेस की विजेता सम्मानित

जासं, जमानियां (गाजीपुर) : नगर के बलुआ घाट पर उत्तर वाहिनी मां गंगा पूजन सेवा समिति की ओर से गुरुवार की शाम सम्मान समारोह हुआ। मिस इंडिया मोस्ट पापुलर फेस 2018 की विजेता रचना सिंह को नगर पालिका के चेयरमैन एहसान जफर ने स्मृति चिह्न व कमलचंद्र बाबा ने चुनरी देकर सम्मानित किया। नगर सहित ग्रामीण अंचल से लोगों की भीड़ घाट पर जुटी रही। रचना सिंह के दादा जर्नादन सिंह और माता संजू देवी को भी सम्मानित किया गया। चेयरमैन एहसान जफर रुमान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली रचना सिंह कड़ी मेहनत की बदौलत आज इस मुकाम पर पहुंची हैं। उनकी इस उपलब्धि से अन्य बालिकाओं को भी प्रेरणा लेना चाहिए। रचना सिंह ने कहा कि आज मैं जिस मुकाम पर पहुंची हूं इसका श्रेय परिजन और मेरी सच्ची लगन है। रामधनी सेठ, रमेश जायसवाल, वैंकटेश्वर जायसवाल, सन्तोष शर्मा, रामचन्द्र राम, शेषधर उपाध्याय, वंशी गुप्ता, पूर्णिमा, अर्चिता आदि थीं।

chat bot
आपका साथी