गौतम बुद्ध के जीवन व दर्शन पर डाला प्रकाश

गाजीपुर तथागत गौतम बुद्ध जयंती समारोह छावनी लाइन देवकली सैदपुर तरांव व सिरगिथा गांव में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गौतम बुद्ध के जीवन व दर्शन पर प्रकाश डाला गया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 May 2019 06:03 PM (IST) Updated:Sat, 18 May 2019 06:03 PM (IST)
गौतम बुद्ध के जीवन व 
दर्शन पर डाला प्रकाश
गौतम बुद्ध के जीवन व दर्शन पर डाला प्रकाश

जासं, गाजीपुर : गौतम बुद्ध जयंती समारोह छावनी लाइन, देवकली, सैदपुर, तरांव व सिरगिथा गांव में धूमधाम से मनाया गया। गौतम बुद्ध के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला गया। उनके बताए रास्ते पर चलने का भी संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि विश्व के 56 देशों में बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं, परंतु देश में उपेक्षित हैं। तथागत गौतम बौद्ध का जन्म उस समय हुआ था जब समाज में ऊंच, नीच, विषमता, रूढि़वादिता, अंधविश्वास, सामाजिक कुरीतियां चरम सीमा पर व्याप्त थीं। महामानव गौतम बुद्ध ने उपदेश के माध्यम से सम्पूर्ण मानव समाज को एक सूत्र मे पिरोने का कार्य किया। विचारों व उपदेशों पर चलकर सम्पूर्ण विश्व को एक सूत्र मे बांधा जा सकता है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी